Punjab News: पंजाब में AAP संगठन में भारी बदलाव की तैयारी, कई चेयरमैन हटाए जाएंगे, दलित नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 491 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी बड़े बदलाव की तैयारी में है। दरअसल, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) के मंत्रिमंडल से चार मंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) हाईकमान पार्टी के राज्य संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करने जा रही है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

इस बदलाव में पार्टी के ढांचे को मजबूत करने की ओर अधिक ध्यान दिया जाएगा तथा यह प्रयास किया जाएगा कि सभी वर्गों को समान प्रतिनिधित्व मिले। इस समय पार्टी प्रधान का पद व मुख्यमंत्री का पद दोनों ही पद मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास हैं। इस प्रकार ये दोनों पद जट समुदाय के हाथ में हैं।

Punjab News: पंजाब में AAP संगठन में भारी बदलाव की तैयारी, कई चेयरमैन हटाए जाएंगे, दलित नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Aam Aadmi Party

अनुसूचित जाति के नेता को आगे करना चाहती है AAP

पार्टी अब हिंदू विशेष रूप से अनुसूचित जाति वर्ग के किसी नेता को आगे करना चाहती है। किसी भी समय पंजाब के नए अध्यक्ष (संयोजक) की नियुक्ति हो सकती है। इस समय प्रिंसिपल बुधराम कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं परंतु उनके पास वे शक्तियां नहीं हैं जो किसी प्रधान के पास होती हैं।

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए सरकार ने पांचवीं बार आवेदन आमंत्रित किए हैं। बार-बार आवेदन मांगे जाने से अनुसूचित जाति वर्ग में सरकार के प्रति नाराजगी भी पाई जा रही है।

केजरीवाल को फीडबैक में मिली हैं कई शिकायतें

कहा जा रहा है कि पार्टी आलाकमान विशेष रूप से अरविंद केजरीवाल को पंजाब के संबंध में फीडबैक में भ्रष्टाचार की कई शिकायतें मिली हैं। इसी प्रकार, विभिन्न बोर्डों व निगमों के अध्यक्षों व सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी जबकि जिन अध्यक्षों, सदस्यों व अन्य अधिकारियों की रिपोर्ट अच्छी नहीं आई है, उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। उनके स्थान पर नए नेताओं को नियुक्त किया जाएगा।

Punjab News: पंजाब में AAP संगठन में भारी बदलाव की तैयारी, कई चेयरमैन हटाए जाएंगे, दलित नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

चार मंत्रियों को भी किया गया था बर्खास्त

जेल से बाहर आने के बाद जब पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब पर फीडबैक लिया तो गंभीरता से काम नहीं करने की खबरें आईं जिसके चलते कैबिनेट में चार मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया और पांच नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री के साथ लगी मीडिया टीम के नवनीत वधवा, बलतेज पन्नू व मनप्रीत कौर को भी हटा दिया गया है।

Punjab News: पंजाब में AAP संगठन में भारी बदलाव की तैयारी, कई चेयरमैन हटाए जाएंगे, दलित नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

केएपी सिन्हा को बनाया गया मुख्य सचिव

यही नहीं, मुख्य सचिव अनुराग वर्मा की जगह केएपी सिन्हा को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। यह भी पहली बार है कि किसी मुख्य सचिव को अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व के रूप में लगाया गया है। बताया जा रहा है कि सत्ता से हटाए जाने से अनुराग वर्मा काफी नाराज हैं और वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने पर विचार कर रहे हैं।

आने वाले दिनों में अन्य मंत्रियों के साथ एक सलाहकार या ओएसडी की नियुक्ति की जाएगी। अरविंद केजरीवाल पंजाब को लेकर काफी चिंतित हैं और 2027 में फिर से सरकार बनाने की चाहत में वह बड़े पैमाने पर फेरबदल कर सकते हैं।

Punjab News: पंजाब में AAP संगठन में भारी बदलाव की तैयारी, कई चेयरमैन हटाए जाएंगे, दलित नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *