पंजाब
Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट, कोयले की कमी से बढ़े पावर कट, 1500 MW बिजली उत्पादन घटा
पंजाब में पिछले तीन दिनों से बढ़े बिजली कटों के बीच पावर संकट गहरा गया है। बिजली मंत्री तरनप्रीत सिंह सौंद के मुताबिक, कोयले की राष्ट्रीय कमी के कारण राज्य में बिजली उत्पादन करीब 1500 MW घटा है। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।