चेन्नई। बीमार चल रहे द्रमुक अध्यक्ष एम करूणानिधि का मंगलवार शाम करीब 6ः10 बजे 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पिछले 11 दिनों से चेन्नई के कावेरी अस्पताल उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ अरविंदन सेल्वाराज ने एक बुलेटिन जारी किया, जिसमें उनकी हालत को पिछले कुछ घंटों से नाजुक बताया गया। इस खबर के बाद उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
करुणानिधि के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर शोक जताया। राष्ट्रपति ने भी एम. करुणानिधि की मौत पर शोक प्रकट किया। आपको बतां दे कि इससे पहले सोमवार को भी अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकर बुलेटिन में करुणानिधि की हालत बेहद नाजुक बताई गई थी।
कल जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को कार्य करने लायक बनाए रखना चुनौती बना हुआ है। कावेरी अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा कि 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं। उसके अनुसार, ‘द्रमुक अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का स्वास्थ्य बिगड़ा है। ज्यादा उम्र होने के कारण उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की कार्य क्षमता को बनाए रखना चुनौती साबित हो रही है।
करुणानिधि ने इसी साल तीन जून को अपना 94वां जन्मदिन मनाया था। ठीक 50 साल पहले 26 जुलाई को ही उन्होंने डीएमके की कमान अपने हाथ में ली थी। लंबे समय तक करुणानिधि के नाम हर चुनाव में अपनी सीट न हारने का रिकॉर्ड भी रहा है। वो पांच बार मुख्यमंत्री और 12 बार विधानसभा सदस्य रहे थे. अभी तक वह जिस भी सीट पर चुनाव लड़े थे, उन्होंने हमेशा जीत दर्ज की।