डेली संवाद, जालंधर
बशीरपुरा, भारत नगर और सूर्या एंक्लेव में विजयदशमी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्य मेहमान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीनानाथ प्रधान और मोहम्मद आलम ने दशहरा ग्राउंड में रावण के पुतले को आग लगाई। दीनानाथ प्रधान ने कहा है कि विजय दशमी महापर्व लोगों को सच्चाई से रूबरू करवाता है।

दीनानाथ प्रधान ने कहा कि जिस तरह से रावण को मारकर श्रीराम चंद्र भगवान ने बुराई पर जीत हासिल की थी, उसी तरह हमें अपने समाज की बुराई को खत्म कर समाज को जागरुक और बेहतर बनाने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य समाज से ही स्वस्थ्य देश की परिकल्पना होती है।

इस अवसर पर दीनानाथ प्रधान के साथ मोहम्मद आलम, केसी जायसवाल, चरणजीत चन्नी, इकबाल सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। इस दौरान आय़ोजक मंडल ने दीनानाथ प्रधान का फूल मालाओं से स्वागत किया।
रावण जलाने को लेकर कांग्रेस-भाजपा में विवाद देखें VIDEO









