विष्णु
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर वेस्ट हलके में बस्ती शेख दशहरा ग्राउंड में विजयदशमी महापर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर विधायक सुशील रिंकू, डीसी वरिंदर शर्मा और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर समेत शहर के तमाम गणमान्य व्यक्ति पहुंचे।
इस दौरान विधायक सुशील रिंकू, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी और बस्तियात इलाके के लोगों ने रावण, कुंभकर्ण औऱ मेघनाथ के पुतले को आग लगाते हुए भगवान श्रीराम चंद्र के जयकारा लगाया। बंटी ने कहा कि विजयदशमी पर्व हमें सच्चाई की जीत को दर्शाती है।
देखें तस्वीरें

रावण जलाने को लेकर कांग्रेस-भाजपा में विवाद देखें VIDEO









