CBI के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना पर घूस लेने का आरोप, सीबीआई ने ही दर्ज किया FIR, पढ़ें रिश्वतखोरी का पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। CBI ने स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के खिलाफ FIR दर्ज की है। सूत्रों का कहना है कि यह मुकदमा 15 अक्टूबर को दर्ज किया गया है. एफआईआर के मुताबिक राकेश अस्थाना पर रिश्वत लेने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि राकेश अस्थाना ने मोइन कुरेशी का केस खारिज करने के एवज में रिश्वत ली हैं. इस मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में आरोपी मनोज प्रसाद (Middleman) का बयान दर्ज कराया गया है. मनोज दुबई में रहता है।

इस मामले में हैदराबाद के कारोबारी सना सतीश का भी बयान दर्ज किया गया है. आरोप है कि मोइन के लिए सना सतीश पैसे का इंतजाम कर रहा था. रिश्वत मनोज के जरिये दी जा रही थी. मनोज को CBI ने गिरफ्तार किया है. 21 सितंबर को CBI डायरेक्टर ने राकेश अस्थाना के खिलाफ बयान भी जारी किया था।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

बयान में कहा था कि राकेश अस्थाना के खिलाफ 6 मामलों में जांच चल रही है. संदेसारा ग्रुप से पैसे लेने का भी आरोप है. मामले की शिकायत CVC से भी की गई थी. इससे पहले राकेश अस्थाना ने भी CVC और PMO को CBI डायरेक्टर आलोक वर्मा के खिलाफ शिकायत की थी. केस में दखलअंदाजी का आरोप लगाया था।

सूत्रों के मुताबिक राकेश अस्थाना ने हैदराबाद के किसी शख्स का पत्र में जिक्र किया है. पत्र में लिखा कि सीबीआई डायरेक्टर ने उस व्यक्ति से 2 करोड़ रुपए की रिश्वत ली है. बता दें कि सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना के बीच यह लड़ाई महीनों पहले से चल रही है।

वर्मा पर आरोप है कि अस्थाना की बतौर स्पेशल डायरेक्टर नियुक्ति का विरोध किया था. आधिकारिक टूर पर जिस वक्त वर्मा देश से बाहर थे, तब भी उन्होंने सीबीआई प्रतिनिधि के तौर पर अस्थाना के बैठक में हिस्सा लेने पर आपत्ति की थी। (साभार-ZeeNews)

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *