पुलिस का दावा- अक्षरा हासन के एक्स ब्वायफ्रैंड ने लीक की थी न्यूड तस्वीरें, अक्षरा ने खुद ये तस्वीरें पांच साल पहले तनुज को सैंड की थी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईकमल हासन की बेटी अक्षरा हासन की प्राइवेट तस्वीरें लीक होने के मामले में पुलिस ने एक नई बात बताई है। वर्सोवा पुलिस का कहना है कि अक्षरा ने अपने यह निजी फोटो बॉलिवुड की वेटरन ऐक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरवानी के साथ शेयर की थीं। अब पुलिस का कहना है कि इस मामले में तनुज से पूछताछ हो सकती है।

गौरतलब है कि इंटरनेट पर अक्षरा की निजी तस्वीरें लीक होने के मामले में रविवार को ही पुलिस में मामला दर्ज कराया गया था। उन्होंने पुलिस से कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि किसने यह काम किया है। पता चला है कि पूर्व में अक्षरा और तनुज रिलेशनशिप में थे लेकिन 2016 में इनका ब्रेकअप हो गया था।

‘केवल एक बेहद नजदीकी’ दोस्त के साथ ये तस्वीरें शेयर की

पुलिस का कहना है कि अक्षरा ने बताया है कि उन्होंने अपने ‘केवल एक बेहद नजदीकी’ दोस्त के साथ ये तस्वीरें शेयर की थीं। हालांकि तनुज ने बताया है कि उनके पास कभी ऐसी कोई तस्वीरें थी ही नहीं। साल 2013 में फिल्म ‘लव यू सोनियो’ से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाले तनुज ने कहा है कि पुलिस ने उनसे किसी तरह का कोई संपर्क नहीं किया है।

उन्होंने कहा, ‘यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन मेरे पास इस तरह की कोई तस्वीर कभी थी ही नहीं।’ उनके प्रवक्ता ने बताया कि तनुज और अक्षरा अभी भी दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे, साथ ही वह जांच में पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं। इस मामले पर कॉमेंट करने के लिए अक्षरा उपस्थित नहीं थीं लेकिन एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया है कि इस मामले में तनुज से एक-दो दिनों के भीतर पूछताछ की जा सकती है।

इन तस्वीरों को 2013 में तनुज के साथ शेयर किया गया था

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘अक्षरा साल 2013 तक आईफोन 6 इस्तेमाल कर रही थीं जिसमें ये सारी तस्वीरें मौजूद थीं। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन तस्वीरों को 2013 में तनुज के साथ शेयर किया गया था। संभव है कि उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा जाए।’

बता दें कि तनुज की मां रति अग्निहोत्री ने साल 1981 में अक्षरा के पिता कमल हासन के साथ फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद इन दोनों ने साउथ में भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *