पंजाब में ब्लास्ट के बाद दिल्ली में पकड़ा गया हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी, चार राज्यों में हाईअलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। दिल्ली के एयरपोर्ट पर मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आंतकी का नाम अन्सारुल बताया जा रहा है।

इम्तियाज अली की हत्या करने के लिए अन्सारुल ने अपनी गर्लफ्रेंड का इस्तेमाल किया। उसकी महिला मित्र का नाम शेख सादिया है, जो प्रशासनिक सर्विसेज की तैयारी कर रही है। सादिया सब इंस्पेक्टर इम्तियाज को भी जानती थी। हत्या वाले दिन सादिया इम्तियाज से पुलिस स्टेशन के पास मिली। वो उस दिन अपने परिवार से मिलने पुलवामा जाने वाले थे।

उन्हें इस धमकी के बारे में सारी जानकारी थी और इसलिए उन्होंने अपना हुलिया भी बदल लिया था। लेकिन सादिया भी पुलवामा की रहने वाली है। उसने खुद को घर तक छोड़ने के लिए कहा और इसी बीच इम्तियाज की गाड़ी से लेकर हर मूवमेंट की खबर अपने बॉयफ्रेंड अन्सारुल को दे दी, जिसकी जानकारी अन्सारुल ने हिजबुल को दे दी।

बता दें कि अन्सारुल भी पुलवामा का रहने वाला है और पिछले 4-5 साल से हिजबुल के संगठन के साथ जुड़ा हुआ है। इन सबके अलावा वो पढ़ा लिखा भी है। उसने इंग्लिश लिटरेचर में एमए किया है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस को दे दी है। फिलहाल उसकी गर्लफ्रेंड की तलाश जारी है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *