अस्पताल से गायब हुए संत गोपालदास 24 घंटे बाद भी लापता, पुलिस विभाग में हड़कंप, जाने कौन हैं ये संत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

देहरादून। दून अस्पताल से गायब हुए संत गोपालदास का 24 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने उनकी तलाश में अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं।

इन फुटेज में गोपालदास और उनके साथ आया व्यक्ति दोनों अलग-अलग दिशाओं में जाते दिख रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर भी तलाश शुरू की है। गौरतलब है कि संत गोपालदस गंगा को लेकर अनशन कर रहे थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी बीच वे बुधवार को दून अस्पताल पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : मलाई’ काट रहे एपीजे, एमजीएन समेत इन संस्थानों को शो-कॉज नोटिस, रद्द हो सकती है लीज

यहां वार्ड 14 के बिस्तर संख्या 15 पर रखा गया था। संत गोपालदास अस्पताल में करीब सात घंटे तक भर्ती रहे। इसके बाद रात करीब पौने आठ बजे उनके गायब होने की सूचना फैल गई। नगर पुलिस अधीक्षक प्रदीपक कुमार राय ने बताया कि उनकी तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहीं हैं।

वाह रे कमिश्नर : मंत्री सिद्धू ने जिस अवैध इमारत को गिरवाया था, उस निर्माण को निगम अफसरों ने कंपलीट करवा दिया!

पता चला है कि संत गोपालदास सात बजकर 10 मिनट पर ही अस्पताल से निकल गए थे। उनके साथ आया व्यक्ति भी करीब सात बजकर 11 मिनट पर अस्पताल से बाहर निकलता दिख रहा है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *