मनमोहन सरकार में बर्बाद हो गया था अमृतसर, मोदी सरकार ने इंटरनैशनल स्तर की सुविधाएं दी : मलिक

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुमराह पूर्ण टिप्पणियों से बाज आएं औजला

डेली संवाद, अमृतसर
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने कहा कि कांग्रेस की कैप्टन सरकार से कांग्रेस के ही नाराज कार्यकर्ता जब अपना रोष जताने के लिए अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला के पास गए तो औजला ने उनका रोष सुनने की बजाए मलिक पर टिप्पणियां करनी शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि औजला अमृतसर के विकास के लिए किसी भी तरह खरे नहीं उतरे हैं। मलिक ने कहा कि उनके राज्यसभा सांसद बनने के बाद अमृतसर में विकास की ब्यार बही है। उनके द्वारा अमृतसर के रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने के लिए वहां पर पांच नए प्लेटफार्म, पांच लिफ्टें, दो एक्सीलेटर, प्लेटफार्म पर ग्रेनाइट पत्थर, मुफ्त वाई-फाई की सुविधा, यात्रियों के लिए ऐ.सी. प्रतीक्षालय रंग-रोगन के साथ सी-सी.टी.वी. कैमरे, व् सौदर्यकरण का काम प्रगति पर है।

इसी प्रकार कांग्रेस की मनमोहन सरकार के समय बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके अमृतसर के श्री गुरु राम दास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को घाटे से उबार कर देश के तेजी से विकसित हो रहे हवाई अड्डों में श्रेणी में शामिल करवाया गया है। उन्होंने कहाकि यहाँ से बर्मिघम, सिंगापुर, नांदेड़ साहिब, दुबई, मलेशिया, बैंकॉक, गोवा, मुंबई, बंगलुरु समेत कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करवाई गई है।

उन्होंने कहा कि गुमराह पूर्ण टिप्पणियां देने की बजाय पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सरकार से अमृतसर के लिए विकास कार्य आरम्भ करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि वे औजला को सलाह देते हैं कि वे अपनी टिकट बचने का भी प्रयास करें क्योंकि उनके कैबनिट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *