प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के तलाक! क्या है खबर की सच्चाई

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपनी तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। एक इंटरनेशनल मैगजीन ने अपने आर्टिकल में लिखा कि प्रियंका और निक का शादी के 4 महीने बाद ही तलाक होने जा रहा है। प्रियंका, निक की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी हैं। इस रिपोर्ट पर अभी तक प्रियंका-निक का कोई बयान नहीं आया है।

वहीं अब प्रिंयका की बहन परिणीति चोपड़ा ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है । परिणीति ने इस आर्टिकल को फेक और बकवास बताया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए परिणीति ने कहा, ‘ये बहुत ही बकवास आर्टिकल है लेकिन मेरा जो भी रिएक्शन है वो परिवार के बीच ही रहेगा । मुझे इस बारे में बात करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये पब्लिक के लिए नहीं है।

लवी-डवी वीडियो और तस्वीरें सामने आ चुकी

इस खबर के वायरल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के कई लवी-डवी वीडियो और तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। जो ये साबित करती हैं कि ये खबर पूरी तरह से झूठी है। हाल ही में निक और उनके दोनों भाई ने अपना कॉन्सर्ट किया था। इसमें प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं। प्रियंका अपने पति को चियर करती नजर आईं।

बता दें कि इस आर्टिकल में दावा किया गया कि 36 साल की एक्ट्रेस और 26 साल के निक जोनास के प्रेम संबंधों में खटास देखने को मिल रही है। शादी के बाद दोनों को एक दूसरे की सही पर्सनैलिटी का अंदाजा हो पा रहा है। निक प्रियंका के अत्यधिक खर्चीले स्वभाव के कारण परेशान हैं।

खबर ये भी है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लीगल टीम से इस खबर को लेकर बात की है । वो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मैग्जीन पर एक्शन लेने की तैयारी में हैं। ये फर्जी खबर पिछले 2 दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *