दीपक कलाल पर भड़कीं राखी सांवत, बोलीं- राधे मां के त्रिशूल से वध कर दूंगी, जाने मामला

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। राखी सावंत का इन दिनों एक नए विवाद से जुड़ गया है। कुछ दिन पहले राखी ने शादी की थी, इसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया था। राखी की शादी की खबर सुनकर दीपक कलाल उनपर भड़क गए और अपने 4 करोड़ रुपए मांगने लगे। दीपक की इस हरकत पर अब राखी सावंत का जवाब आया है। राखी ने कहा कि वह त्रिशूल से दीपक कलाल का वध कर देंगी।

राखी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा- ‘जिस तरह सावित्री अपने पति के प्राण यमराज से छीन लाई थी, वैसी आज तूने मेरे पति के खिलाफ बोला है। मैं कौन हूं…एक पतिव्रता..समझ गए..दीपक तुम्हें जितनी गालियां दूं उतनी कम हैं। तू किसी भी पाताल में चला जा मैं तुझे ढूंढ निकालूंगी, तूने अभी तक मेरा अच्छा रूप देखा है, तू मेरा काली का रूप देखेगा, दुर्गा का रूप देखेगा।’

राखी ने आगे कहा- ‘तू पाताल में कहीं भी छुप जा दीपक कलाल…मैं तुझे ढूंढ निकालूंगी…और तुझे पटक पटक कर जो मेरा छुपाया हुआ राधे मां का त्रिशूल है, उससे तेरा वध करूंगी। अभी तू देख मैं तेरी ऐसी बैंड बजाउंगी…तुझे जो लास्ट लाइम मार पड़ी थी वो कम थी न।’

दीपक कलाल ने क्या कहा था?

दीपक ने वीडियो में कहा- ‘पहले क्या बोली थी मीडिया को कि दीपक कलाल के साथ शादी करूंगी। पूरे 4 करोड़ तुझे मैंने गिन गिन के दिए। तूने क्या किया, निगल गई। दीपक कलाल का पैसा खा गई। तूने अगर चार दिन के अंदर मेरे पैसे नहीं लौटाए तो जिंदगी खराब कर दूंगा। दीपक ने इस वीडियो में राखी को 4 करोड़ देने का दावा किया है। अब यह सच है या फिर झूठ यह तो वही जानें।’

दरअसल, राखी ने कुछ वक्त पहले दीपक से शादी करने का एलान भी सोशल मीडिया पर किया था। इसके बाद राखी शादी की शॉपिंग करते हुई भी दिखाई दी थीं। यहां तक राखी ने शादी का कार्ड भी शेयर किया था। बाद में राखी ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर शादी तोड़ने का एलान किया था। राखी ने वीडियो पोस्ट कर कहा था- ‘मुझे माफ करना दीपक, मेरा परिवार मुझसे बहुत नाराज है। जो भी हुआ उन्हें वह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। 14-15 साल से मैं फिल्म इंडस्ट्री में हूं। मैंने बहुत मेहनत की है, मैं इस तरह की कोई भी गंदी चीज नहीं करना चाहती।’

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *