PM मोदी बोले – ISRO पर देश को गर्व है, आप लोग पत्थर पर लकीर करने वाले हैं

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय इसरो से संपर्क टूट गया और वैज्ञानिक परेशान हो उठे. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया है. उन्होंने इसरो के कंट्रोल सेंटर से देश को संबोधित करते हुए कहा है कि देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, ” आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए, उसकी जय के लिए जीते हैं. आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जूझते हैं. आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जज्बा रखते हैं. मां भारती का सर ऊंचा हो, इसके लिए पूरा जीवन खपा देते हैं।”

हौसला और मजबूत होगा

पीएम मोदी ने कहा, ” रुकावटों से हौसला और मजबूत होगा. आज भले ही कुछ रुकावटें हाथ लगी हो लेकिन इससे हमारा हौसला कमजोर नहीं पड़ा है, बल्कि और मजबूत हुआ है. आज हमारे रास्ते में भले ही एक रुकावट आई हो, लेकिन इससे हम अपनी मंजिल के रास्ते से डिगे नहीं हैं. मैं आपके चेहरे की उदासी पढ़ पा रहा हूं।”

पत्थर पर लकीर करने वाले हैं आप सभी

प्रधानमंत्री ने कहा, ” आज चंद्रमा को छूने की हमारी इच्छाशक्ति और दृढ़ हुई है, संकल्प और प्रबल हुआ है. आप लोग मक्खन पर नहीं पत्थर पर लकीर करने वाले लोग हैं. आपके हौसले को सलाम है” पीएम मोदी ने आगे कहा, ” मैं आपके साथ हूं, देश आपके साथ है. हर मुश्किल हमें कुछ नया सिखा कर जाती है. इस वक्त चंद्रयान चांद को गले लगाने के लिए दौड़ पड़ा है. हमे याद रखना होगा कि चंद्रयान की यात्रा शानदार रही है।”

ISRO कभी हार नहीं मानने वाला

पीएम ने कहा,” ISRO कभी हार नहीं मानने वाला है. ये आप लोग ही हैं जिन्होंने अपने पहले प्रयास में ही मंगल ग्रह पर देश का झंडा गाड़ आए थे. दुनिया को चांद पर पानी की जानकारी देने वाले भी आप ही हैं. हमारे हजारों वर्षों का इतिहास ऐसे उदाहरणों से भरा हुआ है जब शुरुआती रुकावटों के बावजूद हमने ऐतिहासिक सिद्धियां हासिल की हैं।

ISRO कभी न हार मानने वाली संस्कृति का जीता-जागता उदाहरण है.” पीएम ने आगे कहा, ”आपको आने वाले मिशन के लिए बहुत-बहुत बधाई और याद रखें विज्ञान कभी भी परिणामों से संतुष्ट नहीं होता. वह प्रयास, प्रयास और प्रयास में विश्वास करता है. आप पर देश को गर्व है।”

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *