आर्मी चीफ बिपिन रावत का बड़ा बयान, कहा – PoK को भारत में मिलाने के लिए भारतीय सेना तैयार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अब पीओके को भारत के अंतर्गत लाने के सवाल पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि यह फैसला सरकार का करना है, सेना हर कार्रवाई के लिए तैयार है. जनरल बिपिन रावत केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के उस बयान का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अब सरकार का अगला कदम पीओके को भारत के अंतर्गत लाना है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा, ‘इस पर कार्रवाई सरकार करती है, जिस तरह के सरकार निर्देश देगी. उस तरह से अन्य संस्थाएं जो देश में हैं वो कार्रवाई करेंगे. सेना सदा कार्रवाई के लिए तैयार रहती है।’ सेना प्रमुख ने कहा, कि ‘हम चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर के लोग राज्य में सुरक्षा और शांति बहाल करने के लिए सुरक्षाबल और शासन को एक मौका दें. यह राज्य कई सालों से आतंक झेल रहे हैं. 1 मौका अब हमें भी दें, देखें औऱ समझें वो भी कि उनके लिए क्या अच्छा है।

बता दें कि जितेंद्र सिंह ने कहा था कि ‘हमारा अगला एजेंडा पीओके को पुनः प्राप्त कर जम्मू कश्मीर के अंतर्गत लाना है. ये सिर्फ मैं या मेरा संगठन नहीं कह रहा बल्कि 1994 में नरसिंहाराव की सरकार में पार्लियामेंट में यह बिल पास किया गया था।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *