पंजाब से कश्मीर जा रहे तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, 6 AK-47 रायफल बरामद

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कठुआ
जम्मू एंड कशमीर की पुलिस ने पंजाब से कश्मीर जा रहे तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 एके-47 रायफल बरामद की गई है। तीनों संदिग्ध आतंकवादी कश्मीर नंबर के एक ट्रक में सवार थे। सूचना के बाद पुलिस ने छापा मारकर तीनों को गिरफ्तार किया।

पंजाब और जम्मू-कश्मीर सीमा पर गुरुवार सुबह तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। कठुआ एसएसपी श्रीधर पाटिल ने बताया कि उनके पास से छह एके-47, दो लाख रुपए समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं। आशंका है कि आतंकी हिजबुल मुजाहिदिन से संबंधित हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए आतंकी कश्मीर के रहने वाले हैं। सुरक्षाबलों से इनपुट मिली थी कि तीन आतंकी ट्रक से अमृतसर से कश्मीर जा रहे हैं। इसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई और कब्जे में ले लिया गया। वे ट्रक में सेब की कार्टन में विस्फोटक लेकर जा रहे थे।

बुधवार को आतंकी आसिफ मारा गया था

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ में बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी मारा गया था। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा था कि मारा गया आतंकी आसिफ एक महीने से घाटी में सक्रिय था। वह माहौल खराब करने और दुकानें बंद रखने के लिए लोगों को पोस्टर लगाकर धमका रहा था।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

 

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *