अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अलग अंदाज में मनाया करवा चौथ, देखें तस्वीर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। करवा चौथ के त्योहापर पर पूरे देश में धूम मची हुई थी. केवल आम लोग ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सितारों ने भी करवा चौथ बड़े धूमधाम से मनाया गया. बॉलीवुड के कई जोड़े ऐसे थे, जिनका इस बार पहला या दूसरा करवा चौथ था, इसमें अनुष्का और विराट की जोड़ी भी शामिल है।

अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद अपना दूसरा करवा चौथ काफी शानदार तरीके से मनाया, जिसकी फोटो भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की. करवा चौथ के मौके पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इतने प्यारे लग रहे थे कि बॉलीवुड सितारों ने भी उनकी तारीफों के पुल बांध दिये।

करवा चौथ के मौके पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ही पारंपरिक लुक में नजर आए. जहां अनुष्का शर्मा रेड प्रिंटेड साड़ी में दिखाई दीं, तो वहीं विराट कोहली ब्लैक कुर्ते में नजर आए. अपनी इस फोटो को साझा करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा, “जीवनभर के लिए मेरा साथी और एक दिन के लिए मेरा फास्टिंग पार्टनर।

https://www.instagram.com/p/B3ujURip7Sn/?utm_source=ig_web_copy_link

सभी को करवा चौथ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.” अनुष्का और विराट की इस फोटो पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा, “तुम दोनों सबसे ज्यादा क्यूट हो.” इसके अलावा सिंगर नीति मोहन ने भी अनुष्का की फोटो पर अपना रिएक्शन दिया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *