भारत ने पाकिस्तान से कहा- करतारपुर जाने वाले भारतीय श्रद्धालु से न वसूला जाए 20 डालर सेवा शुल्क

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान से कहा कि वह करतारपुर जाने वाले भारतीय श्रद्धालुओं से प्रति व्यक्ति 20 डालर का सेवा शुल्क वसूलने पर जोर नहीं दे. साथ ही, उम्मीद जतायी कि करतारपुर गलियारे के परिचालन के लिए दोनों देशों के बीच जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर हो जाएगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि सेवा शुल्क को छोड़ कर भारत और पाकिस्तान गलियारे के विषय पर एक समझौते पर पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के साथ विभिन्न दौर की वार्ता के बाद हमलोग सेवा शुल्क के मामले को छोड़कर अन्य सभी मुद्दों पर एक समझौते पर पहुंच गए हैं।

पाकिस्तान सभी श्रद्धालुओं पर 20 डालर (करीब 1420) रुपये का सेवा शुल्क लगाने पर जोर दे रहा है.” कुमार ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह श्रद्धालुओं के हित में सेवा शुल्क नहीं लगाये।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि समझौता संपन्न हो जाएगा और इस महान अवसर के लिए समय पर इस पर हस्ताक्षर किये जायेंगे.” शुरूआती योजना के मुताबिक दोनों देशों को नवंबर के प्रथम पखवाड़े में समझौते पर हस्ताक्षर करना था, ताकि यह गलियारा गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाश वर्ष मनाये जाने के वक्त खुल जाए।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *