जालंधर में MLA दफ्तर के सामने महिला को बंधक बनाकर रातभर पिटाई, पुलिस बनी मूकदर्शक

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

सेंट्रल टाउन में कुछ लोगों ने एक परिवार को करीब 12 घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पार्षद शैरी चड्ढा ने बंधक परिवार को मुक्त करवाया।

जिस जगह परिवार को बंधक बनाया गया था, उसके सामने सत्ताधारी पार्टी के एक विधायक का दफ्तर भी है। विधायक के दफ्तर के सामने रात भर पिटाई होती रही, लेकिन बंधक परिवार को किसी ने छुड़ाने की जहमत नहीं उठाई।

पीड़िता शीतल नारंग पत्नी कुलवंत सिंह ने बताया कि उनके पति के साथ उनका झगड़ा चल रहा है। इसी के चलते इसके पति ने ही परिवार को मरवाने का साजिश रची है।

शीतल नारंग का आरोप है की कल 10 बजे के करीब अपने पिता और माता के साथ घर में बैठे हुए थे इसी दौरान आधा दर्जन लोग गेट के ऊपर से  घर में जबरन घुस आए और जल्दी से जल्दी मकान खाली करने  को कहने लगे जब इन्होंने इनका विरोध किया तो उन्होंने  परिवार को एक कमरे में बंद करके ताला लगा दिया और मारपीट शुरू कर दी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *