कोरोना वायरस से प्रभावित वुहान पहुंची दूसरी फ्लाइट, 323 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। भारत ने कोरोना वायरस से प्रभावित चीन के वुहान शहर में फंसे 300 से ज्यादा भारतीय नागरिकों के दूसरे बैच को बाहर निकाल लिया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है. इस वायरस ने चीन में 300 से अधिक लोगों की जान ली है और करीब 9,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं।

[ads2]

323 भारतीयों के साथ दूसरी एयर इंडिया की विशेष उड़ान रविवार को वुहान से 3:10 बजे (IST) रवाना हुई और इसके 9:20 बजे तक भारत पहुंचने की उम्मीद है. एयर इंडिया का पहला जहाज बोइंग 747 शनिवार को वुहान में फंसे 324 भारतीयों को वापस लाया था. इनमें तीन नाबालिग और 211 छात्र थे।

मालदीव के 7 नागरिकों को भी निकाला

पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के लिए भारत के राजदूत विक्रम मिश्री ने कहा, “वुहान से दूसरी एयर इंडिया की उड़ान ने 323 भारतीय नागरिकों के साथ दिल्ली के लिए उड़ान भरी है. मालदीव के 7 नागरिकों को भी निकाला जा रहा है.” उन्होंने चीन के विदेश मंत्रालय और हुबेई प्रांत के स्थानीय स्थानीय अधिकारियों को उनकी सहायता के लिए धन्यवाद दिया. मिश्री ने सेवा भाव दिखाने और धैर्य के लिए विमान में सवार अपने दो अधिकारियों दीपक पद्मकुमार और एम बालाकृष्णन को विशेष तौर पर प्रशंसा की है।

[ads1]

चार भारतीय तेज बुखार के कारण दूसरी फ्लाइट में नहीं जा सके

मिश्री ने बताया कि चार भारतीय तेज बुखार के कारण दूसरी फ्लाइट में नहीं जा सके. शनिवार को छह भारतीय पहली उड़ान में नहीं जा सके थे क्योंकि तेज बुखार की सूचना के बाद उन्हें चीनी आव्रजन अधिकारियों ने रोक दिया था. मिश्री ने बताया कि हुबेई प्रांत में अभी भी लगभग 100 भारतीय फंसे हैं. जबकि 25 अन्य लोग अपनी स्वेच्छा से वहां रुके हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *