पंजाब में अब शराब की होम डिलीवरी, मोबाइल App के जरिए एसे मंगवाई जा सकती है शराब, पढ़ें पॉलिसी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब के शहरों में खाने-पीने के सामान की तरह शराब भी ऑनलाइन मिलेगी। इसकी घर तक होम डिलिवरी भी होगी। ऐसा करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बनेगा। इससे पहले साल 2018 में महाराष्ट्र सरकार भी ऐसा प्लान लेकर आई थी, मगर वह कामयाब नहीं हो सका।

[ads1]

पंजाब सरकार ने साल 2020-21 के लिए राज्य की नई एक्साइस पॉलिसी की घोषणा की गई। पॉलिसी में राज्य सरकार ने मोहाली में ट्रायल बेसिस पर एक ऑनलाइन प्लैटफॉर्म बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिसके जरिए शराब की होम डिलिवरी की जा सकेगी। सरकार ने स्पष्ट किया कि इस प्लान को शहर के सभी लाइसेंसी शराब विक्रेताओं से चर्चा कर ही आगे बढ़ाया जाएगा और अगर कोई आपत्ति आती है तो इसे बंद भी किया जा सकता है।

कानूनी अड़चनें कितनी हैं

पंजाब सरकार ने प्रस्ताव को लेकर एक प्रेजेंटेशन शराब विक्रेताओं के सामने रखी है। हालांकि ऑनलाइन डिलिवरी व्यवस्था लागू करने के रास्ते में सरकार के लिए कानूनी अड़चनें भी कम नहीं होने वाली हैं। एक्साइस और टैक्सेशन एक्सपर्ट अजय जग्गा ने कहा कि यह प्रस्ताव संविधान की भावना के खिलाफ है।

[ads2]

जानकार के बताते हैं संविधान के अनुच्छेद 47 के मुताबिक, सरकार को नशीले पदार्थों के उपयोग (मेडिकल उद्देश्यों को छोड़कर) पर रोक की कोशिश करनी चाहिए। इससे शराब की ऑनलाइन बिक्री की व्यवस्था असंवैधानिक है, क्योंकि यह शराब की बिक्री को बढ़ावा देगी। इसके अलावा यह कैसे तय होगा कि जो ऑनलाइन शराब खरीद रहा है, वह 25 साल की उम्र से ऊपर है या नहीं?’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *