पंजाब पुलिस ने 108 सोशल मीडिया अकाउंट व लिंक किए ब्लाक, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा मरने वाले कोविड मरीज़ों के अंग निकालने जैसी अफ़वाहें फैलाने वाले शरारती तत्वों के खि़लाफ़ सख्त कार्यवाही के आदेशों के चलते पंजाब पुलिस ने कोविड संबंधी झूठा प्रचार करने वाले 38 फेसबुक, 49 ट्विटर और 21 यूट्यूब अकाउंट्स/लिंकज़ को सक्षम अथॉरिटी द्वारा ब्लॉक करवा दिया गया है। पंजाब के अलग-अलग थानों में अब तक 121 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें कुल 151 फेसबुक खाते/लिंक, 100 ट्विटर, चार इंस्टाग्राम और 37 यूट्यूब खातों/लिंकज़ सम्बन्धित अथॉरिटी फेसबुक, ट्विटर और गूगल को सूचित किया गया।

डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने खुलासा करते हुए कहा कि एजेंसी द्वारा दुश्मनी निकालने वाले देश विरोधी और समाज विरोधी तत्वों के खातों/लिंकज़ को ब्लॉक करने के लिए मामला भारत सरकार के इलैक्ट्रॉनिक्स और सूचना टैक्रोनॉजी मंत्रालय के साईबर लॉ डिवीजऩ के पास उठाया गया, जिसके चलते अब तक 108 खाते /लिंक ब्लॉक कर दिए गए। उन्होंने कहा कि और कई खातों को ब्लॉक करने का इन्तज़ार है।

शरारती तत्वों के खि़लाफ़ कानूनी कार्यवाही

श्री गुप्ता ने बताया कि सम्बन्धित सोशल मीडिया प्लेटफार्म की समर्थ अथॉरिटी को खाता धारकों संबंधी सूचना देने की विनती की गई है। उन्होंने कहा कि खाता धारकों की सूचना मिलते ही इन्फॉरमेशन टैक्नोलॉजी एक्ट, 2000 और आई.पी.सी. की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत शरारती तत्वों के खि़लाफ़ बनती कानूनी कार्यवाही आरंभ की जाएगी।

साईबर क्राइम सैल पंजाब के ब्यूरो ऑफ इन्वैस्टीगेशनज़ के डायरैक्टर अर्पित शुक्ला ने लोगों को राज्य में सार्वजनिक व्यवस्था की सुरक्षा और रक्षा के हित में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर किसी भी तरह की ग़ैर-प्रामाणिक / ग़ैर-आधिकारित पोस्टों, खबरों, वीडिओज़ और अन्य सम्बन्धित सामग्री साझा न करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने समाज विरोधी तत्वों द्वारा नफऱत, गलत जानकारी और अशांति पैदा करने के इरादे से सोशल मीडिया पर अफ़वाहें फैलाने और झूठी/दुश्मनी निकालने वाली वीडिओज़ जारी करने पर सख्त कार्यवाही करने के हुक्म दिए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर गलत जानकारी फैलाई

ऐसे तत्वों द्वारा ‘कोविड-19 के दौरान मानवीय अंगों का कारोबार’ करने के नाम अधीन लोगों को भडक़ाने के लिए वीडिओज़ अपलोड की जा रही हैं। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है कि डॉक्टरों और पैरा-मैडीकल स्टाफ द्वारा लोगों को गलत ढंग से कोरोना पॉजि़टिव ठहरा रहे हैं और उनकी तरफ से वित्तीय लाभ के लिए अंग निकाले जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन बेहुदा पोस्टों /वीडिओज़ ने न सिफऱ् राज्य सरकार और डॉक्टरों के अक्स को चोट पहुँचाई है बल्कि लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से कोविड के लिए टेस्टिंग और इलाज करवाने से भी निराश किया जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *