पू्र्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का कोरोना से निधन, पिछले कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली
पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह (Raghuvansh prasad singh)  का निधन हो गया है। वे कोरोना (coronavirus) से संक्रमित थे, इलाज के लिए दिल्ली के एम्स (aiims) में भर्ती करवाया गया था। हालत नाजुक होने पर उन्हें एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया था। अभी दो दिन पहले ही उन्होंने अस्पताल से ही आरजेडी (RJD) से इस्तीफा दे दिया था। यही नहीं, उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (nitish kumar) के नाम चिट्ठी भी लिखी थी।

लगभग 20 दिनों बाद उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। पटना एम्स से डिस्चार्ज होने के कुछ दिन में उन्हें सांस लेने में फिर से दिक्कत शुरू हो गई। पटना से वे दिल्ली आ गए और यहां एम्स में भर्ती हो गए थे। बीते 10-12 दिनों से सांस लेने में उनको तकलीफ हो रही थी। बाद में निमोनिया भी हो गया है। बीती रात 12 से 1 बजे के बीच उनको वेंटिलेटर पर रखा गया।

आरजेडी से दिया था इस्तीफा

मालूम हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने कुछ दिन पहले की आरजेडी से इस्तीफा था। दिल्ली एम्स में भर्ती रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपना इस्तीफा एक सामान्य पन्ने पर लिखकर भेजा था। इसमें उन्होंने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को संबोधित करते हुए लिखा था कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद 32 वर्षों तक आपके पीछे-पीछे खड़ा रहा, लेकिन अब नहीं। पार्टी नेता, कार्यकर्ता और आमजनों ने बड़ा स्नेह दिया। मुझे क्षमा करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *