बच्चों के साथ जेई करता था गंदा काम! पॉर्न साइट्स को बेचता था अश्लील वीडियो

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में कार्यरत एक जूनियर इंजिनियर (Junior Engineer) को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इस बात की अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी। अफसरों ने बताया कि कथित तौर पर यह जेई बच्चों का 10 वर्षों से यौन उत्पीड़न कर रहा था।

यही नहीं, आरोपी इस घिनौने कृत्य के वीडियो बनाता। फिर वह इन तस्वीरों और वीडियोज को दुनिया में चल रही पॉर्न साइट्स को बेच देता था। अधिकारियों का कहना है कि इस घिनौने कृत्य के आरोपी ने लगभग 50 बच्चों को अपना शिकार बनाया। इन बच्चों की उम्र 5 से 16 साल की थी। पीड़ित बच्चे बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर के रहने वाले थे।

इस कृत्य को अंजाम देने वाले आरोपी को बांदा से गिरफ्तार किया गया था और इसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जा सकता है। वहीं, आरोपी जूनियर इंजिनियर को अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होने की वजह से तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित भी कर दिया गया है।

ऐसे हुआ मामले का भंडाफोड़

ऑनलाइन बाल यौन उत्पीड़न के मामलों को देख रही नवगठित सीबीआई की विशेष इकाई ने इंटरनेट पर बाल अश्लील सामग्री डालने में लिप्त लोगों पर नजर रखना शुरू किया था और कुछ दिन तक आरोपी पर नजर रखने के बाद उसकी कथित गतिविधियों का भंडाफोड़ कर दिया। सीबीआई की ‘ऑनलाइन बाल यौन शोषण और उत्पीड़न रोकथाम/अन्वेषण’ (ओसीएसएई) की विशेष इकाई ने एक अभियान में चित्रकूट निवासी कनिष्ठ अभियंता को बांदा से गिरफ्तार किया।

आरोपी ने बताया…

सीबीआई के अधिकारियों की ओर से यह भी बताया गया कि आरोपी जूनियर इंजिनियर 10 वर्षों से यह ‘काला साम्राज्य’ चला रहा था। वह मुख्यरूप से बच्चों के यौन उत्पीड़न से संबंधित सामग्री पूरी दुनिया में संचालित पॉर्न साइट्स को उपलब्ध कराता था। पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया है कि वह इन घिनौने कृत्यों को छिपाने के लिए पीड़ित बच्चों को पैसा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत कई अन्य चीजें भी देता था।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *