MLA सुशील रिंकू की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जालंधर में किया चक्का जाम

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान आंदोलन को कांग्रेस पार्टी का पूरा समर्थन : सुशील रिंकू

sushil rinku

डेली संवाद, जालंधर
नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान जत्थेबंदियां ने आज देशव्यापी चक्का जाम के किए गए ऐलान को देश के राजनीतिक दल कांग्रेस द्वारा समर्थन करते हुए पूरे देश में चक्का जाम किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक तीन घंटे के चक्का जाम का आह्वान किया था। नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज देशव्यापी चक्का जाम किया।

जालंधर वेस्ट में विधायक सुशील रिंकू के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक तीन घंटे के लिए नैशनल हाईवे 703-AA कपूरथला रोड बस्ती बावा खेल नहर के पुल पर चक्का जाम किया था। परन्तु प्रदर्शनकारियों द्वारा जैसा की किसान जत्थेबंदियों की ओर से आदेश जारी किए गए थे, उनमें एंबुलेंस, दूध, सब्जी जैसी जरुरी वस्तुओं की गाड़ियों को आने-जाने में किसी प्रकार से प्रभावित नहीं होने दिया गया तथा पूरा प्रदर्शन शांतमय तरीके से किया गया।

पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए

चक्का जाम के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। कांग्रेसी विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि किसान 71 दिनों से सड़कों पर हैं, वे संघर्ष कर रहे हैं। एक तरफ, सरकार बातचीत के लिए तैयार है, जबकि दूसरी ओर वे किसानों के प्रदर्शन को नाकाम करने के नित्य नए तरीके ढूंढती रहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का किसान विरोधी चेहरा जनता के सामने आ चुका है। एक लोकतांत्रिक सरकार इस तरह से कैसे काम कर सकती है ?

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के संघर्ष में चलाए जा रहे आंदोलन के लिए इससे बड़े संघर्ष के लिए भी हर समय तैयार है। कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। इस अवसर पर विधायक सुशील रिंकू के साथ पार्षद लखबीर सिंह बाजवा,पार्षद जगदीश समराय, पार्षद मिन्टू गुज्जर,पार्षद सुच्चा सिंह,अमृत खोसला, हरजिंदर लाडा, गुरप्यार सिंह, इंदरजीत सिंह, हरभजन सिंह,नासिर सलमानी, रविशंकर गुप्ता, दविंदर बॉबी,अशोक लोच,हैदर अली,लुभाया राम थापा, अतुल चड्डा, सतविंदर सिंह शैंटी आदि चक्का जाम प्रर्दशन में शामिल हुए।

लद्दाख से 160 किमी दूर चीन बार्डर पर पैंगोंग झील से सीधा इंटरव्यू



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *