उज्जैन : शिप्रा नदी में कई धमाके, 10 फीट उछला पानी, आग की लपटे भी निकली, इलाके में दहशत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

shipra river

उज्जैन। शिप्रा नदी में धमाके के बाद आग की लपटें निकल रही हैं। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। नदी में धमाके कई दिनों से हो रहे हैं। इस धमाके की वजह भूगर्भीय हलचल को बताया जा रहा है। वहीं, उज्जैन कलेक्टर ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही धमाके वाली स्थल के पास 2 कर्मियों की तैनाती की गई है। कर्मियों ने अपनी आंखों से भी नदी में धमाका देखा है।

वहीं, उस इलाके में लोगों को जाने से रोक दिया गया है। दरअसल, शिप्रा के त्रिवेणी स्टॉपडेम के पास स्थित नए घाट के सामने नदी में धमाके हो रहे हैं। धमाके के बाद नदी से आग और धुआं भी निकल रहा है। रुक-रुककर हो रहे धमाकों से ग्रामीणों में दहशत है। नदी में भूगर्भीय हलचल और हो रहे विस्फोट को उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने चिंताजनक बताया है।

उन्होंने कहा कि मैंने जियोलॉजिकल डिपार्टमेंट और भूगर्भ वैज्ञानिकों से इस संबंध में चर्चा की है। जांच के लिए शीघ्र ही टीम पहुंचेगी। इसके साथ ही यहां से पानी के सैंपल भी लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि नदी में पहली बार स्थानीय लोगों ने 26 फरवरी को धमाके की आवाज सुनी थी। अब लगातार हो रहे धमाकों ने ग्रामीणों को डरा दिया है।

दरअसल, पीएचई विभाग के दो कर्मचारी यहां तैनात हैं। शनिवार दोपहर भी धमाका हुआ था। तैनात कर्मचारी ने बताया कि धमाके बाद पानी 10 ऊपर उछला था। कुछ देर तक स्टॉपडेम के पास ऐसा ही नजारा रहा था। वहीं, इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि यहां क्यों धमाके हो रहे हैं।

तो अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इसलिए भाजपा में आए, देखें इंटरव्यू 

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *