Big News: जालंधर में दिनदहाड़े साढ़े 5 लाख रुपए की लूट की कोशिश, लुटेरा काबू

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

bank robbery

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां रामा मंडी में फ्लाइओवर के पास पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े 5.50 लाख से भरा बैग लूटकर भागने की कोशिश की। हालांकि बैंक के सिक्योरिटी गार्ड व स्टाफ ने लोगों की मदद से सतर्कता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।

पीएनबी रामा मंडी ब्रांच के मैनेजर चतुर्भुज यादव के मुकाबिक बुधवार दोपहर एक व्यक्ति बैंक में पैसा जमा कराने आया था। उसके साथ करीब 50 साल का एक व्यक्ति भी अंदर आया। जब वह व्यक्ति कैश से भरा बैग लेकर काउंटर के पास पहुंचा तो उसके पीछे आए व्यक्ति ने बैग छीन लिया और बैंक से बाहर भागने की कोशिश की लेकिन गेट पर ही उसे पकड़ लिया गया।

बैंक ने बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने कैश मालिक के बयान ले लिए हैं। पकड़े गए आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है कि इस वारदात में कोई और तो उसके साथ नहीं था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

कैसे आपके सिलैंडर से चोरी हो रही है गैस, देखें LIVE



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *