टीवी की मशहूर महिला टैरो कार्ड रीडर व ज्योतिषाचार्य से हरिद्वार के होटल में बिजनेसमैन ने किया रेप, FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरिद्वार। मुंबई और हरियाणा की जाने मानी महिला ज्योतिषाचार्य के साथ हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर स्थित एक होटल में दुष्कर्म किया गया। यह घटना जून वर्ष 2020 की बताई गई है। महिला ज्योतिषाचार्य की शिकायत पर मुकदमा महाराष्ट्र में दर्ज होने के बाद हरिद्वार ट्रांसफर किया गया है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत ज्योतिषाचार्य के परिचित बिजनेस मैन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला पेशे से एक टैरो कार्ड रीडर है।

पुलिस के मुताबिक घटना जून माह 2020 की है, जब महाराष्ट्र मुंबई की बांगुरनगर, गोरेगाव निवासी महिला ज्योतिषाचार्य अपने परिचित फरीदाबाद हरियाणा के बिजनेस मैन आदेश यादव और उसके दोस्त अजय यादव निवासी सेक्टर 11 डी फरीदाबाद हरियाणा के साथ हरिद्वार आई थी। यहां मायापुर क्षेत्र के एक नामी होटल में दो कमरे बुक किए गए थे।

नशे में धुत होकर शारीरिक संबंध बनाए

आरोप है कि रात को शराब के नशे में धुत होकर आदेश यादव ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन आरोपी माफी मांगने लगा। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने शादी का झांसा दिया और कई बार फरीदाबाद में भी दुष्कर्म किया। महिला ज्योतिषाचार्य के माता-पिता फरीदाबाद हरियाणा में रहते हैं। महिला टैरो कार्ड रीडर है और कई नामी टीवी चैनलों में महिला के कार्यक्रम आ चुके हैं।

आरोप है कि आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई और उसके फोटो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी आरोपियों ने दी। मुंबई के बांगुरनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

महिला का पति मुंबई में कलाकार है

घटना हरिद्वार की होने के कारण इसे हरिद्वार शहर कोतवाली में भेजा गया है। जहां पुलिस ने नया मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का पति मुंबई में कलाकार है। टैरो कार्ड रीडर महिला हरिद्वार की एक नामी संस्था से भी जुड़ी हुई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आदेश यादव और अजय यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *