BIG BREAKING: भाजपा नेताओं का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई किसान घायल

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, करनाल
मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को शनिवार को किसानों को कड़ा विरोध झेलना पड़ा। करनाल में वसवाड़ा टोल प्लाजा के पास किसानों ने ओपी धनखड़ की कार को घेर लिया। इस दौरान उनकी कार पर हमला भी हुआ। इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज किया। जिसमें कई किसान घायल हो गए।

किसानों को सूचना मिली कि ओपी धनखड़ कार से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। जिससे किसानों ने वसवाड़ा के टोल प्लाजा के पास धनखड़ की गाड़ी घेर ली। इस दौरान किसानों ने उनकी कार के शीशे पर मुक्के भी मारे। किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की।

किसानों द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन और नारेबाजी को देखते हुए पुलिस ने अचानक लाठी चार्ज कर दिया। जिससे कई किसान घायल हो गए हैं। घायल किसानों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *