सुनील सिहाग गौरां की फिल्म ‘डे टर्न्स डार्क’ का म्यूजिक होगा जल्द रिलीज

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
सुनील सिहाग गौरां फिल्म्स स्टूडियो और ग्रीसु मीडिया आर्ट्स निर्मित पहली हिंदी फिल्म/ वेब सीरीज “डे टर्न्स डार्क” का म्यूजिक रिलीज जल्द ही होगा। फिल्म के लेखक, निर्देशक और निर्माता सुनील सिहाग गौरां ने कहा की “गंगानगर के “द टेप डिले बैंड” ने उनकी आगामी फिल्म डे टर्न्स डार्क के लिए एक हिंदी और एक पंजाबी गाना तैयार किए हैं।

उनमें से एक गाना मई के पहले सप्ताह में रिलीज होगा और दूसरा उसके दो सप्ताह बाद होगा। पंजाबी गाने को सूफी-शैली (सूफियाना) और “अर्ध-सूफी अर्ध-लोकगीत संगीत, रॉक और पंजाबी की बणी (गुरबाणी) शैली की धुन की श्रेणी में रखा जा सकता है वही दूसरा इंडी पॉप ब्रोकन हार्ट स्टाइल का हिंदी गीत।

दिल को छू लेने वाली धुन

दोनों गाने गीतकार परमजीत सिंह द्वारा लिखे गए हैं और प्रतिभाशाली गायक प्रवीण नायक द्वारा गाए गए हैं। फेमस म्यूजिक कंपोजर भौमिक कटारिया ने दिल को छू लेने वाली धुनों से गानों को सजाया हैं।

सुनील सिहाग गौरां की ये फिल्म उनके बेस्ट सेलिंग नॉवेल डे टर्न्स डार्क पर आधारित है। यह एक जिद्दी क्रिकेटर के गलत अपराध बोध के साथ संघर्ष की कहानी है। वह उस घटना के लिए खुद को दोषी ठहराता है जिसने न केवल उसके जीवन को बल्कि दूसरों के जीवन को भी बदल दिया।

बाबू टेलर्स गंगानगर

फिल्म की अधिकतर शूटिंग सेट गिरधारी लाल बिहाणी सनातन धर्म ट्रस्ट के स्कूल कॉलेजों, मेदांता हॉस्पिटल और नेतेवाला गांव में हुआ है। इन संस्थानों के साथ साथ बाबू टेलर्स गंगानगर इस फिल्म का स्पॉन्सर्ड पार्टनर भी है। ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में अभिनेता सुधांशु पांडे, जो अपने अभिनय से स्टार प्लस के अनुपमा सीरियल में वनराज के किरदार के लिए लोकप्रिय हैं।

इनके अलावा अभिनेता विकास श्रीवास्तव, शाँम्भवी सिंह, आशुतोष प्रांजपे, आर्यन कृष्ण, विवेक कुमार, फातिमा, कैप्टन अमरजीत सांगवान, रिधिम सिहाग, अभिकरण शर्मा और अभिषेक जालंधरा प्रमुख भूमिकाएँ निभा रहे हैं जबकि अगम आनंद सह-निदेशक, प्रोडक्शन हेड विजय जोरा और प्रवीण बिश्नोई डीओपी हैं। बीजीएम जतिन रोहिला, एडिटिंग रवि देहडू और मनिंदर सिंह ने की हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *