डेली संवाद, चंडीगढ़
Punjab Budget Live Updates : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट पेश कर रहे है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार ने हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। पंजाब के AAP सरकार का यह पहला बजट है और हरपाल सिंह चीमा भी पहली बार बजट पेश कर रहे हैं। बजट को लाइव देखने के लिए क्लिक करें – डेली संवाद LIVE

वित्‍तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि  पिछली सरकार ने अपना राजस्‍व बढ़ने के लिए कोई काम नहीं किया। आज जीएसटी मुआवजा प्राणली खत्म हो रही है। हमें 14000 करोड़ का नुकसान होगा। उनके बजट का आकार 1,55,860 करोड़ है। यह  2021-22 से 14.20 फीसदी ज्यादा है।

टैब से बजट पेश

वित्‍तमंत्री टैब से बजट पेश कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि पेपरलेस बजट से 19 लाख रुपये बचत होगी और 800 पेड़ बचेंगे। बजट पेपर लैस है। बजट तैयार करने में विशेषज्ञों से सलाह ली गई है। 20384 सुझाव प्राप्त हुए। इनमें 27 फीसदी सुझाव महिलाओं ने दिए। वित्तीय स्थिति सुधारना, फिजूल खर्ची को रोकना और कर्ज को कम करना हमारा फोकस रहेगा।

विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 1 जुलाई से हर घर को 300 यूनिट फ्री बिजली देने और 36000 ठेके पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने का भी ऐलान किया है। औद्योगिक बिजली सब्सिडी जारी रहेगी। इसके लिए पंजाब के बजट में 2503 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।

सेवा केंद्र अब रविवार को भी खुले रहेंगे

वित्त मंत्री ने कहा है कि सेवा केंद्र अब रविवार को भी खुले रहेंगे। सेवा केंद्र में 100 नए सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इसके बाद 425 तरह की सेवाएं सेवा केंद्र में मिलेगी। वित्‍तमंत्री ने कहा कि सरकार का अनुमान है कि चालू वित्तीय वर्ष में पंजाब में गाड़ियों की खरीद फरोख्त बढ़ेगी। अनुमान है कि इस वर्ष सरकार को गाड़ियों की खरीद फरोख्त से 2575 करोड़ रुपये का टैक्स आएगा।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बीते वित्तीय वर्ष में 2155.11 करोड़ आया। राज्‍य में 52 लाख पौधे पंजाब में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अनुमान है कि 2022-23 में वैट का कलेक्शन कम होगा। बीते वित्तीय वर्ष में वैट का कलेक्शन 7000 करोड़ था, जोकि घट कर 6250 रह जाएगा।

कोई नया टैक्स नहीं लगाएंगे, टैक्‍स चोरी रोकेंगे

वित्‍तमंत्री चीमा ने कहा कि  अनुमान है कि 2022-23 में पंजाब सरकार को 20550 करोड़ रुपये का जीएसटी आएगा। बीते वित्तीय वर्ष में यह 16200 करोड़ था। पिछले वित्‍तीय वर्ष में जीएसटी अननुमान से 200 करोड़ रुपये ज्यादा प्राप्‍त हुआ। पंंजाब सरकार ने बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। वित्‍तमंत्री ने पहले से लगे टैक्स को पूरा उगाहने और चोरी पर ध्यान देने का ऐलान किया। चीमा ने कहा कि  नई आबकारी नीति से पंजाब सकरार को 9648 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है।

चीमा ने कहा कि पराली जलाने से रोकने के लिए विभिन्न संसाधनों का पता लगाने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान। किसानों को मुफ्त बिजली के लिए 6947 करोड़ का प्रविधान किया गया। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत आते हैं। 2.5 लाख विद्यार्थियों के लिए 640 करोड़ का प्रविधान किया गया है।

नए मोहल्ला क्लीनिक के लिए 77 करोड़ का बजट

वित्त मंत्री नए मोहल्ला क्लीनिक के लिए 77 करोड़ का बजट रखा।  वित्त मंत्री ने कहा कि 15 अगस्त को 75 मोहल्ला क्लीनिक शुरू हो जाएंगे। राज्‍य में कुल 117 मोहल्‍ला क्लीनिक बनेंगे।  सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का पंजाब सरकार इलाज करवाएगी।   जो व्यक्ति घायल को अस्पताल पहुंचाए गा उसे भी सम्मानित किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि 61 बस स्टैंड का नवीनीकरण और 45 नए बस स्टैंड बनेंगे। पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 108 करोड़ का प्रविधान किया गया है। 30 करोड़ से जिलों में साइबर क्राइम कंट्रोल रूम बनेंगे। स्टेट मैनेजर लगाए जाने का भी प्रविधान है। पराली को जलने से बचाने की रोकथाम के सुझाव देने के लिए किया 200 करोड़ का प्रविधान किया गया है।

स्वास्थ्य का बजट 4731 करोड़ रखा

स्वास्थ्य का बजट 4731 करोड़ रखा गया है जो कि पिछले साल के मुकाबले 23.80 प्रतिशत ज्यादा है। पंजाब और महिला मित्र केंद्रो में सीसीटीवी के लिए 5 करोड़ रखा गया है। मोहाली में जेल बनेगी। प्रिंसिपल और अध्यापकों पर प्रशासनिक कामकाज के दबाव को कम करने के लिए स्कूलों में अस्टेट मैनेजर बनाए जाएंगे। मिड डे मील के तहत 17 लाख विद्यार्थियों को भोजन देने के लिए 473 करोड़ों का बजट रखा गया। जो कि पिछले साल के मुकाबले 35 प्रतिशत ज्‍यादा हैंं।

चीमा ने कहा कि राज्‍य में 2728 ग्रामीण और 212 शहरी स्कूलों में चारदीवारी नहीं है । इसके अलावा 2310 ग्रामीण और 93 शहरी स्कूलों के चारदीवारी की मरम्‍मत करने की आवश्यकता है। हर एक जिले में अत्याधुनिक स्कूल इन फर्स्ट के लिए वित्त मंत्री ने 424 करोड़ों रुपए का प्रविधान रखा। पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को वर्दी देने के लिए 23 करोड़ का प्रविधान बजट में किया गया।।

फरिश्ते योजना लागू होगी

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि फरिश्ते योजना लागू होगी। सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए आगे आने वालों को प्रोत्‍साहित करने लिए लागू होगी। योजना के तहत सड़क हादसों में घायल वाले लोगों का इलाज सरकार की ओर से निशुल्क होगा। चीमा ने कहा कि पंजाब में 19,176 स्कूल है। इसमें से 3597 स्कूलों में सोलर पैनल है। स्कूलों में बिजली का खर्च कम करने लिए सभी स्कूलों में सोलर पैनल लगाया जाएगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपये रखे गए।

वित्‍तमंत्री ने राज्‍य का कुल 156860 करोड़ का बजट पेश किया। 107932 करोड़ प्रतिबद्ध खर्चों पर व्‍यय होगा। इनमें वेतन,पेंशन और ब्‍याज आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के बजट में 500 सरकारी स्कूलों में आधुनिक डिजिटल क्लास रूम बनाने के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया।

वित्‍तमंत्री ने बजट में शिक्षा के लिए 16.27 फीसदी का प्रविधान किया। तकनीकी शिक्षा के बजट को 47.84 से बढ़ा कर 56.60 फीसदी किया गया है। पंजाब का जीएसडीपी 6.29 लाख करोड़ जो पिछले साल के मुकाबले 9.77 परसेंट ज्यादा है। उन्‍होंने कहा कि राज्य को वित्तीय जोखन उठाने पड़ते हैं हम इस पर काम कर रहे हैं।  कर चोरी रोकने के लिए टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट बनाने का ऐलान।

पंजाब में क्यों ध्वस्त हुआ AAP का किला। संगरूर हार का क्या है कारण, देखें VIDEO

https://youtu.be/XH_auJ6uIPM