नई दिल्ली/शिमला। Himachal News: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा (Anand Sharma News ) ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफा सौंपा।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा ने बड़ा झटका दिया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बताया है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में शर्मा ने कहा है कि वह अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं कर सकते और इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: दागी अफसरों के लिए ‘पनाहगार’ बना एसएस सर्विस प्रोवाइडर
आनंद शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष से कहा है कि परामर्श प्रक्रिया में उन्हें नजरअंदाज किया गया। हालांकि उन्होंने सोनिया से यह जरूर कहा है कि वह राज्य में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार जारी रखेंगे। जी-23 नेताओं में रहे शर्मा के इस्तीफे के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार में भाग लेंगे।
आपको बता दें कि अभी ज्यादा दिन नहीं हुए जब गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के कुछ घंटे बाद ही इस्तीफा दे दिया था। गुलाम के बारे में बताया गया कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया। हालांकि अंदरखाने बात निकल कर आई कि आजाद पार्टी के फैसले से खुश नहीं है। उन्हें इस बात का मलाल था कि कई जमीनी नेताओं को नजरअंदाज किया गया।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में उठापटक
आनंद शर्मा के इस्तीफे के पीछे वो बात महत्वपूर्ण मानी जा रही है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह आत्मसम्मान से समझौता नहीं कर सकते। इसका मतलब साफ है कि वह किसी बात से असहज महसूस कर रहे थे। खैर, पहले से अपने कुनबे को एकजुट कर रखने की जद्दोजहद में लगी कांग्रेस के लिए अपने दो दिग्गजों की नाराजगी अच्छे संकेत नहीं हैं। आनंद शर्मा को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी नेताओं में गिना जाता है। शर्मा के इस्तीफे से एक बात और साफ हो जाती है कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
CBI रेड के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया का बड़ा खुलासा, देखें
https://youtu.be/5ESVgRN-Z7A