डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। पंजाब में अनाज ढुलाई घाेटाले में नामजद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के बेहद करीबी और नगर निगम के मेयर बलकार सिंह संधू से विजिलेंस ने करीबन डेढ़ घंटे तक पूछताछ की है। इसकी पुष्टि खुद मेयर बलकार संधू ने की है। उन्होंने कहा कि विजीलैंस की टीम ने उनसे जो सवाल किए गए थे उनका उनकी तरफ से जवाब दिया गया है।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस के नेता ईमानदार हैं तो इतनी चिंता क्यों?
मेयर बलकार सिंह संधू ने कहा कि विजीलैंस ने करीब डेढ़ घंटे तक उनसे पूछताछ किया। इस दौरान किया सवाल जवाब हुए, इसे लेकर मेयर ने इंकार कर दिया है। आपको बता दें कि पार्षद सनी भल्ला को भी विजिलेंस ने पूछताछ के लिए बुलाया था मगर वह पेश नहीं हुए थे। इसके बाद मेयर बलकार सिंह संधू को पूछताछ के लिए विजिलेंस ने नोटिस जारी कर बुलाया था।
पार्षद भल्ला हो सकते हैं गिरफ्तार
आशु के करीबी कांग्रेस पार्षद गगनदीप उर्फ सन्नी भल्ला को नोटिस जारी कर विजिलेंस ने जांच में शामिल होने के लिए कहा था लेकिन वह शामिल नहीं हुआ। उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। गौरतलब है कि विजिलेंस कार्यालय के बाहर जिला परिषद परिसर में चल रहे धरने का पूरा प्रबंधन सन्नी भल्ला ही कर रहा है। वही आशु को खाने का टिफिन भी लेकर जाता दिखाई देता है लेकिन जांच में शामिल नहीं हुआ।
बंद होंगे सभी टोल प्लाजा, गाड़ी नंबर देखकर खाते से पैसे काट लेंगे खास कैमरे
https://youtu.be/jLSAxMtI5YU