Rachel Gupta: जालंधर की रेचल गुप्ता रचने जा रही हैं नया इतिहास, सुपर टैलेंट आफ द वर्ल्ड प्रतियोगिता में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Rachel Gupta: जालंधर की रेचल गुप्ता नया इतिहास लिखने जा रही है। 21 से 27 सितंबर तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में होने वाले सुपर टैलेंट आफ द वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। कोको बेरी मिस दीवा के बाद मिस सुपर टैलेंट आफ द इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी रेचल गुप्ता का लक्ष्य मिस यूनिवर्स का खिताब हासिल करना है।

पेरिस में होने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 60 देशों से 60 माडल भाग लेंगी, जिसमें भारत की तरफ से रेचल गुप्ता शामिल होंगी। जालंधर के अर्बन एस्टेट फेस वन के रहने वाले प्रापर्टी कारोबारी राजेश अग्रवाल तथा जेनिफर गुप्ता की बेटी रेचल गुप्ता यहां तक पहुंचने का श्रेय अपने मार्गदर्शक मुंबई की रहने वाली अंजली रावत तथा अलिसिया रावत के अलावा परिवार को देती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला, ठेकेदार को हर महीने 60 लाख का फायदा

5 फुट दस इंच कद, नीली आंखें तथा तीखे नैन नक्शों के साथ-साथ मानवता की सेवा को प्राथमिकता देने वाली रेचल गुप्ता का रुझान शुरू से ग्लैमर की तरफ रहा है। यही कारण रहा कि रेचल ने जालंधर से विश्व स्तरीय कारोबार चेन की शुरुआत भी कर दी। रेचल गुप्ता बताती है कि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले यूरोप की चार देशों में होगा।

रेचल के मुतबिक इसमें रोम, मिलान, फ्रांस तथा पेरिस शामिल है। भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने से भी अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्लेटफार्म पर उन्हें इंडिया कहकर बुलाने उनकी उपलब्धि होगी। रेचल बताती है कि किसी के साथ उसके देश का नाम लग जाना अपने आप में एक उपलब्धि होती है।

‘द ग्लेम बार’ के साथ शुरू किया अंतरराष्ट्रीय स्तर का कारोबार

रेचल गुप्ता ने मात्र 18 वर्ष की उम्र में अपनी 16 वर्षीय बहन प्रिया गुप्ता के साथ मिलकर माडल टाउन में ‘द ग्लैम बार’ ‘नेल्स लेशिस ब्राउज’ के नाम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का सैलून शुरू किया है। जिसकी चेन विश्व के कई देशों में देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए काम भी शुरू कर दिया है।

रेचल गुप्ता बताती है कि बात मिस इंडिया की हो, मिस वर्ल्ड या फिर मिस यूनिवर्स की, इनके चयन में केवल चेहरे या फिर शारीरिक ही नहीं बल्कि आंतरिक खूबसूरती को भी प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक माहौल तथा खुद के व्यक्तित्व से ही आंतरिक खूबसूरती आती है। इसके अलावा खुद का आत्मविश्वास भी इसमें अहम रहता है।

पिता मंदिर के अध्यक्ष

पिता राजेश अग्रवाल गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेस वन के अध्यक्ष पद पर रहकर धर्म की सेवा कर रहे हैं तो वहीं बेटी रेचल गुप्ता मानवता की सेवा के साथ-साथ जीव रक्षा के लिए भी कार्य कर रही है। हर रविवार को गरीब तथा जरूरतमंद परिवारों को भोजन खिलाने के साथ-साथ स्ट्रे डाग की रक्षा के लिए व्यापक प्रयास कर रही है। इसके अलावा गरीब तथा जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए फीस तथा किताबें भी भेंट करती हैं।

करप्शन केस में 2 पूर्व मंत्री गिरफ्तार, पूर्व CM चन्नी समेत 4 पूर्व मंत्री रडार पर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *