Vigilance Raid: विजीलैंस टीम ने इंजीनियर के ठिकानों पर मारा छापा, 5 करोड़ कैश समेत करोड़ों की ज्वैलरी बरामद

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटना। Vigilance Raid: बिहार के पटना में विजिलेंस ने रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों से 5 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद किया है। इंजीनियर संजय कुमार राय के पटना के 2 और किशनगंज के 3 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। पटना के ठिकानों से सवा करोड़ कैश तो किशनगंज से 4 करोड़ रुपए मिले हैं। दोनों जगह कैश गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई थीं।

इंजीनियर संजय कुमार राय का घर पटना के बसंत बिहार कॉलोनी में है, जबकि तैनाती किशनगंज जिले में है। विजिलेंस की दो टीमों ने शनिवार सुबह 7 बजे एक साथ पटना और किशनगंज में छापे मारे। किशनगंज में 13 मेंबर्स की टीम ने संजय कुमार राय के रूईधाशा, उसके पर्सनल असिस्टेंट ओम प्रकाश यादव के लाइनपाड़ा और कार्यालय के कैशियर खुर्रम सुल्तान के लाइनपाड़ा में बने घर पर छापेमारी की।

ये भी पढ़ें: मेयर से विजीलैंस ने डेढ़ घंटे की पूछताछ, घोटाले में पार्षद को नोटिस

बरामद कैश में करीब 3 करोड़ रुपए पर्सनल असिस्टेंट ओम प्रकाश यादव के घर से 4 करोड़ और कैशियर के घर से करीब एक करोड़ कैश मिले हैं। ओम प्रकाश यादव को संजय कुमार राय ने अपने खर्च पर रखा था। इसी के माध्यम से वसूली करता था। पटना में संजय कुमार राय के घर से सवा करोड़ रुपए, लाखों रुपए की ज्वेलरी, बड़े स्तर पर जमीन और फाइनेंशियल इंवेस्टमेंट के कागजात मिले हैं। जिनका कैलकुलेशन अभी किया जा रहा है।

इंजीनियर के बैंक स्टेटमेंट को भी विजिलेंस टीम चेक कर रही है। पटना में छापेमारी कर रहे डीएसपी सुजीत कुमार सागर के अनुसार इंजीनियर की अवैध कमाई की शिकायत मिलने पर जांच की गई थी। इसमें भ्रष्टाचार के ठोस सबूत मिले थे। इसके बाद ही पटना स्थित निगरानी थाना में इनके खिलाफ से आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया था। फिर विजिलेंस टीम कोर्ट से इनके ठिकानों को सर्च करने के लिए परमिशन मांगा गया था।

बंद होंगे सभी टोल प्लाजा, गाड़ी नंबर देखकर खाते से पैसे काट लेंगे खास कैमरे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *