Punjab News: पंजाब में AAP नेता ने विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगे 9.45 लाख रुपए, FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Fraud Travel Agent
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरनाला। Punjab News: पंजाब में आए दिन विदेश भेजे जाने के नाम पर धोखा करने वालों के केस सामने आते ही रहते है। अब एक नया केस सामने आया है जहां पंजाब में मौजूदा आप आदमी पार्टी के वालंटियर व आइलेट्स चलाने वाले के खिलाफ एक व्यक्ति ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के मुताबिक तपा में ड्रीम मेकर के नाम से आइलेट्स सेंटर चलाने वाले AAP के कार्यकर्ता ने विदेश भेजे जाने के नाम पर एक युवक से 9.45 लाख रूपये ठग लिए। एंबैसी में जाली दस्तावेज लगााकर उस युवक पर पांच साल का बैन भी लगवा दिया। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है।

ये भी पढ़ें: संगम कार बाजार का मालिक संजय मेहता गायब!

तपा के गाांव का रहने वाला जेमल सिंह ने 7 जुलाई को बरनाला के एसएसपी संदीप मलिक को शिकायत लिखवाई। उसने बताया कि साल 2019 को उसके बेटे हरमनजोत कौर विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहता था। जिसके लिए उन्होनें ड्रीम मेकर आइलेट्स सेंटर चला रहे अमीश कुमार से संपर्क किया। जिसमे उसने उसमे बेटे के बढ़िया बैंड लाकर उसके बेटे को विदेश भेजने का आश्वासन दिया। जहां उसने 15 लाख रूपये की मांग की।

इसके बाद उन्होंने 9.45 लाख की दो अलग अलग किश्तें दी। जब हरमरजोत कौर ने आइलेट्स का पेपर दिया तो उसमे उसके 5 बैंड आए। जिसके बाद उसने शेष रकम के साथ जरूरी दस्तावेज भी ले लिए। कोरोना काल के दौरान बार बार मिलने पर हमेशा टालमटोल करता रहता था और फिर मार्च 2021 में उन्हें बुलाकर एंबैसी से आया हुआ पत्र दिखाकर कहने लगाा कि जल्द ही उनके बेटे को अब कनाडा बुलाया जाएगाा लेकिन काफी चक्कर लगाने के बाद भी काम नहीं बन पाया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के डाक्टर दंपति ने सरकार को लगाया 2 करोड़ का चूना

उसके बाद हरमनजोत कौर ने किसी दूसरे आइलेट्स के माध्यम से दोबारा पेपर दिया तो उसके 7 बैंड आए। जिसके बाद उसने किसी अन्य ट्रेवल एजैंट से संपर्क किया तो उसने दस्तावेजों की मांग की। जब वह अमीश के पास दस्तावेज लेने गए तो उसने देने से मना कर दिया। फिर उसने नए सिरे से फाइल लगाई और फीस भरकर कैफ नोटिस मंगवाया। जिसमें उसे पता चला की एंबैसी ने उसपर पांच साल का प्रतिबंध लगाा दिया है, क्योंकि अमीश ने जाली पढ़ाई और जाली आइलेट्स के दस्तावेज लगााकर फाइल बनाई थी।

ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पैक्टर का आ गया नया एलबम

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *