Jalandhar News: जालंधर सेन्ट्रल के MLA रमन अरोड़ा और उनकी टीम ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के लिए ख़ुशी का ठिकाना न रहा, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा और उनकी टीम ने आज सेंट्रल हलके के अलग-अलग स्लम एरिया में दिवाली से पूर्व लोगों के बीच दिवाली मनाई। अपने बीच विधायक रमन अरोड़ा को देखकर लोग बहुत खुश नजर आए।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

जालंधर में राजनीतिक दलों के नेताओं और विधायकों द्वारा अपने अपने तरीके से दिवाली मनाई जाती आ रही है लेकिन इस बार जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के लिए खुशी का ठिकाना ना रहा।

विधायक रमन अरोड़ा अपनी टीम के साथ आज झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों का हाल जानकर उनके साथ दीपावली मनाई। वे उन लोगों के घरों में जाकर बच्चों को मिठाई का बॉक्स एवँ महिलाओं व बुजुर्गों को गर्म लोई दिया, जिन इलाकों में कोई विधायक आज तक पहुंचा ही नहीं था।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

विधायक रमन अरोड़ा के साथ वार्ड 16 के AAP नेता दीनानाथ प्रधान, प्रवीण पहलवान, गौरव अरोड़ा, विक्की तुलसी समेत उनकी टीम के सभी मेंबर मौजूद थे। इस दौरान लोगों ने विधायक और उनकी टीम का आभार जताया।

देखें तस्वीरें

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *