Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट, डीलरों से वसूले जाएंगे पैसे

Daily Samvad
3 Min Read
Laljit Singh Bhullar
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों का उल्लंघन कर जालसाज़ी से रजिस्टर्ड किए गए 5706 बी.एस-4 और अन्य वाहनों, जिनके टैक्स और दस्तावेज़ मुकम्मल नहीं थे, को ब्लैकलिस्ट कर दिया है और उनसे सम्बन्धित सभी सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

इस सम्बन्धी विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों के अनुसार 31 मार्च, 2020 के बाद अधिक प्रदूषण फैलाने वाले बी.एस-4 वाहनों की रजिस्ट्रेशन पर मुकम्मल पाबंदी लगा दी गई थी, परन्तु इसके बावजूद धोखाधड़ी कर ऐसे वाहनों की रजिस्ट्रेशन की गई, जिनमें से परिवहन विभाग ने अब तक 5706 वाहनों की पहचान कर ली है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जांच में सामने आया कि वाहन मालिकों, कंपनी डीलरों और आर.टी.ए./एस.डी.एम. कार्यालयों के क्लर्कों, सहायकों, अकाऊंटैंट्स और कुछ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इंजन नंबर, चासी नंबर सहित वाहन के निर्माण विवरणों में हेराफेरी कर रजिस्ट्रेशन करवाई गई और टैक्स चोरी किया गया।

रजिस्ट्रेशन सम्बन्धित दस्तावेज़ अधूरे

उन्होंने बताया कि इसके अलावा उस समय कई वाहन डीलर ख़ुद को कार्यालय स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (एस.टी.सी.) में रजिस्टर्ड करवाए बिना डीलरशिप करते रहे और ऐसे वाहनों का बड़े स्तर पर रजिस्ट्रेशन अपने नाम पर कर सरकार से धोखाधड़ी करने में शामिल पाए गए हैं।

यहाँ तक कि ऐसे कई डीलरों ने जालसाज़ी से स्वयं को एन.आई.सी. (नेशनल इन्फ़ॉरमैटिक्स सैंटर) के पोर्टल पर रजिस्टर्ड करवा लिया था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कई वाहनों के रजिस्ट्रेशन सम्बन्धित दस्तावेज़ अधूरे पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विभाग ने धोखाधड़ी कर रजिस्टर्ड किए गए बी.एस-4 और अन्य वाहनों की सूची वैबसाईट पर अपलोड कर दी है। उन्होंने बताया कि अब तक 5706 वाहन की पहचान कर ली गई है और अन्य वाहनों की पहचान के लिए जांच जारी है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दोषी कर्मचारियों और व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख़्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सचिव परिवहन और स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को हिदायत की है कि दोषियों से बनता टैक्स वसूलने की कार्यवाही आरंभ की जाए और उनके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और अन्य सम्बन्धित कानूनों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाए।

अकाली दल से निष्कासित की गई बीबी जागीर कौर का फूटा गुस्सा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *