Punjab Politics: पंजाब में बन रहे 1984 से पहले वाले हालात, आप सरकार हालात पर काबू पाने में विफल: Jeevan Gupta

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Politics: फरीदकोट में कानून-व्यवस्था को धत्ता बताते हुए एक बार फिर अपराधियों द्वारा नौजवान की दिन-दिहाड़े हुई हत्या तथा मोहाली जिले के गाँव बुढ़नपुर में महंत शीतल दास की निर्मम हत्या में को लेकर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि भगवंत मान सरकार के शासन में आज पंजाब में दोबारा 1984 से पहले वाले हालात बनते जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

राज्य में रोजाना कहीं ना कहीं हत्याएं हो रही हैं और पंजाब सरकार व पुलिस-प्रशासन राज्य में कानून-व्यवस्था स्थापित रखने में विफल साबित हुए हैं। जीवन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कानून-व्यवस्था के नाम पर पंजाब की जनता को मुर्ख बनाने में लगे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ब्यान दे रहे हैं कि किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

राज्य की शांति बनाए रखने के लिए सिविल और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। लेकिन राज्य के मौजूदा हालात इसके बिलकुल विपरीत हैं। अपराधी बेखौफ होकर पुलिस की आँखों के सामने और नाक के नीचे सरेआम कानून को धत्ता बताते हुए अपने मनसूबों को अंजाम दे रहे हैं।

इसके स्पष्ट उदहारण अमृतसर में शिव सेना के टकसाली नेता सुधीर सूरी की हत्या, मोहाली जिले के गाँव बुढ़नपुर में महंत शीतल दास की अज्ञात लोगों द्वारा निर्मम हत्या और अब फरीदकोट में हुई संदीप सिंह की हुई हत्या है। जीवन गुप्ता ने सवाल किया कि अगर भगवंत मान ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं, तो फिर अपराधी घटनाओं को अंजाम कैसे दे रहे हैं? इसका स्पष्ट मतलब यह है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जनता से झूठ बोल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

जीवन गुप्ता ने कहा कि पुलिस की सुरक्षा के घेरे में पुलिस अधिकारीयों की मौजूदगी में शिव सेना नेता सुधीर सूरी की हुई हत्या पुलिस-प्रशासन व सरकार की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े करती है। जीवन गुप्ता ने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सूबे में आए दिन हत्याएं हो रही हैं लेकिन भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार हिमाचल और गुजरात के विधानसभा चुनाव में प्रचार पर लगी है।

राज्य में रोजाना हो रही हत्याएं, लूटपाट, डकैतियाँ आदि पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को साबित करती हैं। जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है, जहाँ लोगों का आपसी भाईचारा और आपसी प्यार बहुत मजबूत है। लेकिन भगवंत मान सरकार तथा केजरीवाल दोनों मिलकर पंजाब को काले दौर में धकेलने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की अनुमति नहीं देगी। इसके लिए वो विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सरकार के कानों तक आवाज़ पहुँचाने के लिए जनता के साथ मिलकर संघर्ष करती रहेगी।

https://youtu.be/LpfRn7UH5rU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *