Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका यूक्रेन को देगा इतने करोड़ डॉलर के हथियार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को एक बार फिर मदद के तौर पर हथियार और उपकरण देने की घोषणा की है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बताया, ”मैंने यूक्रेन को रक्षा मंत्रालय इंवेंट्री से और 40 करोड़ डॉलर के हथियार और उपकरण देने का निर्देश दिया है। अगस्त 2021 के बाद से हम 25वीं बार मदद भेज रहे हैं। यूक्रेन के सुरक्षा बल रूस की सेना को पीछे खदेड़ रहे हैं, अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है।”

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

अमेरिकी मदद के इस पैकेज में हॉक एयर डिफेंस सिस्टम के लिए मिसाइल, चार एवेंजर एयर डिफेंस सिस्टम्स, आर्टिलरी और मोर्टार राउंड्स, एचएमएम व्हिकल्स, 400 ग्रेनेड लॉन्चर्स, अवरोध हटाने के लिए तोड़ने वाले उपकरण, ठंड से बचाने वाले कपड़े आदि शामिल हैं। इस मदद को सही ठहारते हुए विदेश मंत्रालय ने बयानजारी किया है, ”यूक्रेन के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर रूस के हवाई हमलों के चलते अतिरिक्त बचाव की क्षमता अहम है।”

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध होने के बाद से पश्चिमी देशों ने हथियारों के ज़रिए यूक्रेन की मदद की है। यूक्रेन के नेटो में शामिल ना होने के कारण पश्चिमी देश यूक्रेन में रूस के ख़िलाफ़ सेना नहीं भेज सकते। वहीं, दोनों देशों के बीच संघर्ष अब भी जारी है और यूक्रेन के कुछ इलाक़ों पर रूस ने कब्ज़ा कर लिया है।

https://youtu.be/LpfRn7UH5rU



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *