डेली संवाद, अमेरिका। Twitter: ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने पैरोडी अकाउंट्स को लेकर एक अहम जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ”ज़्यादा सटीक होते हुए, जो अकाउंट पेरोडी कर रहे हैं। असल में लोगों को बरगलाना ठीक नहीं है।” मस्क ने कहा, ”पैरोडी में शामिल अकाउंट्स को अपने नाम के आगे पैरोडी लिखना होगा ना कि सिर्फ़ बायो में।”
Going forward, accounts engaged in parody must include “parody” in their name, not just in bio
— Elon Musk (@elonmusk) November 11, 2022
ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड
पैरोडी अकाउंट्स वो होते हैं जो किसी और के अकाउंट की नकल के तौर पर बनाए जाते हैं। नाम में ही पैरोडी लिखे होने से लोगों को साफ़तौर पर पता चल सकेगा कि ये नकली अकाउंट है। हाल ही में एलन मस्क के साथ खुद एक पैरोडी अकाउंट से जुड़ा मामला हुआ था।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
उनके नाम के एक पैरोडी या कहें नकली अकाउंट से एक भोजपुरी गाने का ट्वीट किया गया था। इस अकाउंट पर एलन मस्क के नाम के आगे ब्लू टिक भी लगा था। हालांकि, उसके नीचे कोई और नाम लिखा था। लेकिन, बाद में पता चला कि ये अकाउंट एलन मस्क का नहीं बल्कि कोइयान वूलफ़र्ड नाम के यूज़र का था। वह अमेरिकी नागरिक हैं और ऑस्ट्रेलिया की लाट्रोब यूनिवर्सिटी में हिंदी पढ़ाते हैं।
ਕ੍ਰਿਕਟ ਮੈਚ ਇਸ ਸ਼ੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਸਟਾਰ ਬਾਣੀ ਕੁੜੀ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਇੰਡੀਆ ਨੂੰ ਵੱਡਾ challenge
https://youtu.be/LpfRn7UH5rU









