Delhi MCD Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने किया 10 गारंटी का ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ की घोषणा कर दी है। केजरीवाल ने कहा कि हमारी गारंटी कभी टूटती नहीं है। दिल्ली के सीएम ने लोगों से अपील की कि काम नहीं करने वालों को वोट मत देना। इसी के साथ ही केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी में जीत के बाद वह दिल्ली से तीनों कूड़े के पहाड़ खत्म करेंगे।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से एक भावुक अपील की और कहा कि योग रोकने वालों को वोट मत देना, योग करवाने वालों को वोट देना। लड़ाई करने वालों को वोट मत देना, स्कूल बनाने वालों को वोट देना, दिल्ली रोकने वालों को वोट मत देना, दिल्ली चलाने वालों को वोट देना, देश रोकने वाले को वोट मत देना, देश को नंबर वन बनाने वालों को वोट देना।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली में तीनों कूड़े के पहाड़ तो खत्म करेंगे ही साथ कोई नया कूड़े का कोई भी नया पहाड़ नहीं बनने देंगे। केजरीवाल ने कहा कि सब हम लंदन और टोक्यो से एक्सपर्ट बुलाएंगे और कूड़े के पहाड़ को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के देश जिस तरह से अपने यहां कर रहे हैं उसी तरह हम भी कूड़े और कचरे का निस्तारण करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम नगर निगम चुनाव जीतेंगे और भाजपा हारेगी।

https://youtu.be/LpfRn7UH5rU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *