डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भूमि रक्षा विभाग में गुरदासपुर डिवीजन में पिछले 15 साल से ड्यूटी निभा रहे एक भूमि रक्षा अधिकारी के शाही ठाठ को दर्शाती एक वीडियो थोड़ी देर में पेश करने जा रहे हैं। वैसे तो इस जैसे अधिकारियों की तूती किसी एक सरकार में बोलती है लेकिन इस अधिकारी ने शायद अपने विभाग और कोई भी राजनेता को अपने इस शाही ठाठ और भ्रष्टाचार से लिप्त होने में नहीं छोड़ा।
ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड
जिसका कारण है कि यह अधिकारी अकाली सरकार फिर कांग्रेस सरकार और अब आम आदमी सरकार में भी एक ही स्थान पर लगातार 15 साल से ड्यूटी निभा रहा है। आप वीडियो में देख सकेंगे कि किस तरह से ड्यूटी पर रहते हुए यह अधिकारी अपने साथियों के साथ शाही ठाठ से अपने जीवन को व्यतीत कर रहा है।
सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार इस अधिकारी की शाही जिंदगी का सबसे बड़ा कारण इसके द्वारा अपने विभाग में किया जा रहा भ्रष्टाचार है, जो पिछले 15 साल से इस अधिकारी द्वारा जारी है। इसका खुलासा डेली संवाद द्वारा जल्द किया जाएगा, लेकिन सबसे बड़ी हैरानी की बात है कि आम आदमी पार्टी की सरकार जो कि भ्रष्टाचार को दूर करने का वादा करती है।
पंजाब में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की बातें
इस सरकार में इस अधिकारी की उसी स्थान पर पोस्टिंग रख आखिर कौन से आम आदमी पार्टी के नेता के साथ भ्रष्टाचार के नए कयास लगाए गए जल्द ही हम खुलासा करेंगे कि इस अधिकारी ने 15 साल से अधिक समय गुरदासपुर सब डिवीजन में रहते हुए किस-किस राजनेता की शह पर और किस-किस अधिकारी की कृपा से क्या-क्या संपत्ति और अन्य संसाधन बनाए हैं। इस जैसे अधिकारी आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए भी एक चुनौती है, जो पंजाब में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की बातें करते हैं।
हम आपको जल्द बताएंगे कि यह अधिकारी अपने विभाग में किस तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है और कहां-कहां पर इनके द्वारा निजी तौर पर अपने करीबी लोगों को फायदा पहुंचाया गया है। सूत्रों की पुख्ता जानकारी के अनुसार इस अधिकारी के संबंध अकाली दल के एक सीनियर मंत्री के साथ बहुत ही करीबी रहे। फिर कांग्रेस सरकार बनी तो इस अधिकारी ने क्षेत्र के एक कांग्रेस विधायक को अपना नजदीकी बना लिया।
आम आदमी पार्टी की सरकार में इस अधिकारी का सहारा कौन बने इस बात का भी हम जल्द खुलासा करेंगे। खास बात यह है कि विभाग में इनके खिलाफ किसी भी प्रकार की शिकायत जाने के बावजूद भी इनकी पहुंच और अधिकारियों को पैसे के साथ खुश करने की काबिलियत के बल पर यह अधिकारी आज भी अपने स्थान पर पिछले 15 साल से है। जल्द हम खुलासा करेंगे कि इस अधिकारी के साथ कौन-कौन से और अधिकारी और राजनेता इस भ्रष्टाचार में लिप्त है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
आप वीडियो में जल्द देखेंगे कि किस प्रकार से भूमि रक्षा विभाग का यह अधिकारी अपने शाही ठाठ को अपने सरकारी दफ्तर में अपना रहा है। हमें मिली जानकारी के अनुसार इसका शाही ठाठ और खानपान इस के दफ्तर में लगातार चलता रहता है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विभाग के मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर के सामने एक बड़ा सवाल कि क्या इस अधिकारी की मनमानी और शाही ठाठ पन एवं विभाग में इसके द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर आम आदमी पार्टी की सरकार नकेल कस पाएगी।
ਕ੍ਰਿਕਟ ਮੈਚ ਇਸ ਸ਼ੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਸਟਾਰ ਬਾਣੀ ਕੁੜੀ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਇੰਡੀਆ ਨੂੰ ਵੱਡਾ challenge
https://youtu.be/LpfRn7UH5rU









