Rakhi Sawant arrested: आदिल खान से शादी के बाद राखी सावंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। Rakhi Sawant arrested: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन और हाट एक्टर राखी सावंत (Rakhi Sawant) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राखी सांवत को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इस खबर की पुष्टि की और ट्वीट किया, ‘अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।’ बता दें राखी को गुरुवार दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करनी थी, जहां उन्होंने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ पार्टनरशिप की।

आपत्तिजनक वीडियो दिखाने का आरोप

आपको बता दें, पिछले साल शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत के बीच वॉर देखने को मिला था। ऐसे में शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शर्लिन चोपड़ा का आरोप है कि राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

पिछले साल राखी ने पुलिस को बताया था कि शर्लिन चोपड़ा ने 6 नवंबर 2022 को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और गलत भाषा का भी इस्तेमाल किया था।

SGPC के प्रधान पर हमला, पथराव कर गाड़ी तोड़ी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *