डेली संवाद, नई दिल्ली। Gautam Adani: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenburg Report) के बाद से अडानी ग्रुप (Adani Group) को भारी नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी ओर इस समूह से निवेश धारकों का भरोसा भी कम हुआ है। अब अडानी को एक और बड़ा झटका लगा है। अदानी पावर लिमिटेड 7,017 करोड़ रुपये में डीबी पावर की थर्मल पावर संपत्ति खरीदने का सौदा पूरा करने में विफल रही है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज
अडानी पावर ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि हम सूचित करना चाहते हैं कि 18 अगस्त 2022 के एमओयू के तहत अंतिम तिथि बीत चुकी है। अडानी पावर ने पहले अगस्त 2022 में कहा था कि उसने डीबी पावर लिमिटेड का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौता किया था। कंपनी का छत्तीसगढ़ में 1200 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट है।
यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
बता दें कि अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उसके बाद विपक्षी दलों ने संसद में भी इस मुद्दे को उठाया और संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग की। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई। डीबी पावर के अधिग्रहण के लिए शुरुआती समझौता 31 अक्टूबर, 2022 को हुआ था, जिसके बाद सौदे को पूरा करने की समय सीमा को चार बार बढ़ाया जा चुका है।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
गौरतलब है कि अरबपतियों की सूची के अनुसार, गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही उनकी संपत्ति में भी भारी गिरावट आई है। कभी अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहने वाले अडानी टॉप-20 की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी नेटवर्थ घटकर 52.7 अरब डॉलर हो गई है। दूसरी ओर, बुधवार को उन्हें फोर्ब्स की विजेताओं और हारने वालों की सूची में 1.6 अरब के नुकसान के साथ शामिल किया गया।