डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा (Sukhpal Singh Khaira) को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ थाना भुलत्थ की पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी दौरान गिरफ्तार कर लिया है। विधायक की शिकायत पर भुलत्थ थाने में आईटी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने भुलत्थ थाने की पुलिस को लिखित शिकायत में कहा है कि उन्हें इंस्टाग्राम आई.डी राज ग्रेवाल 36 नाम की पर डाली गई पोस्ट पर उन्हें माथे पर गोली मारने की धमकी मिली है। इसमें उन्हें सरेआम जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
जिसके तहत एसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस ने तकनीकी मदद ली, जिसने राजग्रेवाल 36 आई.डी को इंस्टाग्राम पर संचालित किया। खोजापुर निवासी राजा को पुलिस थाना भोगपुर जिला जालंधर ग्रामीण ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू