डेली संवाद, कर्नाटक। BJP: कर्नाटक बीजेपी (BJP) विधायक के बेटे के घर से 6 रुपये बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि एक दिन पहले रिश्वत लेते पकड़े गए कर्नाटक के भाजपा विधायक के एक नौकरशाह बेटे के घर की तलाशी के बाद लगभग 6 करोड़ रुपये की नकदी मिली है। बीजेपी विधायक मादल विरुपक्षप्पा (Madal Virupakshappa) के बेटे प्रशांत मादल को 40 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे
जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। लोकायुक्त की भ्रष्टाचार विरोधी शाखा ने भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल के घर पर छापा मारा और नकदी का बड़ा ढेर पाया। मदल विरुपक्षप्पा राज्य के स्वामित्व वाली कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड (केएसडीएल) के अध्यक्ष हैं। यह प्रसिद्ध मैसूर सैंडल साबुन बनाती है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
उनका बेटा बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB) में मुख्य लेखाकार हैं। लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार, प्रशांत कुमार को उनके पिता के बेंगलुरु के दफ्तर कर्नाटक सोप एंड डिटर्जेंट लिमिटेड (KSDL) से गिरफ्तार किया गया, जहां वो रिश्वत ले रहे थे। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, प्रशांत ने घूस के तौर पर 80 लाख रुपये की मांग की थी। प्रशांत के पिता कर्नाटक के दावणगेरे जिले के चन्नागिरी से विधायक और केएसडीएल के चेयरमैन हैं।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
AMRITPAL SINGH पर हमले की साजिश, खुफिया एजेंसी हुई ALERT!









