IndiGo: इंडिगो की फ्लाइट में यात्री की मौत, मेडिकल इमरजेंसी के कारण कराची में हुई थी लैंडिंग

Daily Samvad
2 Min Read
IndiGo Flight
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। IndiGo: इंडिगो एयरलाइन की दोहा जा रही एक फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। दरअसल फ्लाइट में एक मेडिकल इमरजेंसी के चलते यह फैसला किया गया। इंडिगो एयरलाइन ने यह जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट में सवार एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद फ्लाइट को कराची में लैंडिंग कराई गई। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, दिल्ली से दोहा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-1736 को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से कराची डायवर्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

एयरलाइन का कहना है कि दुर्भाग्य से एयरपोर्ट पहुंचने पर यात्री को एयरपोर्ट मेडिकल टीम ने मृत घोषित कर दिया है। जिस यात्री की तबीयत खराब हुई , उनकी पहचान अब्दुल्ला (60 वर्षीय) के तौर पर हुई है और वह नाइजीरिया के नागरिक हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कराची में लैंडिंग से पहले ही यात्री की मौत हो गई।

Video: क्या आप जानते हैं ? आरिफ के सारस की खूबियां क्या हैं ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *