Punjab News: अदालतों में पैंडिंग मामलों की संख्या शून्य तक लायी जाए : लाल चंद कटारूचक्क

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने एक वर्ष पहले शपथ लेते समय यह प्रण किया था कि राज्य के हरेक वर्ग की भलाई के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसी कड़ी के अंतर्गत ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के विभाग को यह यकीनी बनाना चाहिए कि विभाग के किसी भी कर्मचारी की मौत होने की सूरत में उसके वारिसों को नौकरी देने की प्रक्रिया में देरी न हो।

Lal Chand Kataruchak
Lal Chand Kataruchak
ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

यह विचार राज्य के ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज अनाज भवन, सैक्टर 39 में विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए प्रकट किए। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों को हिदायत करते हुए कटारूचक्क ने कहा कि अदालतों में पैंडिंग मामलों की संख्या घटाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएँ और यदि हो सके तो यह संख्या शून्य तक लायी जाए और हरेक मामले का गहनता से अध्ययन किया जाए।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग की बेहतरी के लिए की जाने वाली मीटिंगों में किए गए नीतिगत फ़ैसलों को लागू करने के लिए तेज़ी से कदम उठाए जाएँ और समूचे कामकाज को पारदर्शी ढंग के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अनियमितताएं हरगिज़ बर्दाश्त नहीं होंगी। आगामी गेहूँ के सीजन के मद्देनज़र मंत्री ने कहा कि मंडियों में फस्ट एड के उचित प्रबंध करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ तालमेल किया जाए।

जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर DGP का बड़ा खुलासा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *