Khalistan Protest In UK: UK में खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन, तिरंगे का किया अपमान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लंदन। Khalistan Protest In UK: भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में खालिस्तानी समर्थकों की हरकत देखने को मिलती रहती है। इसी बीच खबर आयी है कि रविवार को कुछ खालिस्तान समर्थकों ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग से भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को उतारने की कोशिश की और खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

दूसरी ओर भारत में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पर चल रही करवाई से भी बौखलाए हुए है। यूके में खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने रविवार को भारतीय उच्चायोग के बाहर अलगाववादी नेता अमृतपाल के झंडे और पोस्टर के साथ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अमृतपाल सिंह की तस्वीर वाले पोस्टर में फ्री अमृतपाल सिंह, वी वॉन्ट जस्टिस, वी स्टैंड विद अमृतपाल सिंह लिखा हुआ था।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

दरअसल अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कुछ खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग में रविवार को दिन में तिरंगे को खालिस्तानी झंडे से बदल दिया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। इन लोगों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए साथ ही भारत सरकार की निंदा की। इन लोगों ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का पोस्टर भी लहराया और उसके समर्थन में आवाज उठाई।

खालिस्तानी समर्थक AMRITPAL SINGH हुए गायब ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *