Sidhu Moose Wala Murder: पंजाब में अगर योगी होते तो नहीं होती सिद्धू मूसेवाला की हत्या- बलकौर सिंह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मानसा। Sidhu Moose Wala Murder: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला Sidhu Moose Wala) के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) ने उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अगर योगी पंजाब (Punjab) में होते तो उनके बेटे की हत्या (Murder) नहीं होती। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों के अच्छे दिन चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फाइल फोटो

वहीं उत्तर प्रदेश में योगी द्वारा गैंगेस्टरों का सफाया किया जा रहा है। बलकौर सिंह ने पंजाब सरकार के “कानून-व्यवस्था नियंत्रण में होने’ के दावे पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों का दिन चल रहा है और आम आदमी पंजाब में असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को इसलिए मारा गया क्योंकि पंजाब सरकार सो रही थी।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश से गैंगस्टरों को खत्म कर दिया है, यूपी पंजाब की तुलना में बेहतर प्रगति करेगा। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ अच्छा काम कर रहे हैं। लोकसभा के चुनाव में लोग भाजपा को वोट देने को मजबूर हो जाएंगे। योगी ने उत्तर प्रदेश में गैंगेस्टरो का खात्मा किया है।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

उत्तर प्रदेश में गैंगस्टरों का नामों निशान तो मिट ही रहा है लेकिन इसी के साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त किया जा रहा है। आपको बता दे कि कल यानि रविवार को सिद्धू मूसेवाला की बरसी मानसा की अनाज मंडी में आयोजित की गयी थी। जिसमे बड़ी बड़ी राजनीतिक पार्टियों के नेता के साथ-साथ बाकी लोगों ने भी हिस्सा लिया।

खालिस्तानी समर्थक AMRITPAL SINGH हुए गायब ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *